धुरंधर सीक्वल रिलीज के पहले निर्देशक आदित्य धर ने फैंस के लिए एक नोट शेयर करते हुए बताया कि फिल्म गुड़ी पड़वा, उगादी और ईद पर 19 मार्च रिलीज हो रही है। साथ ही पहले पार्ट को प्यार देने का आभार जाहिर किया है।
उन्होंने लिखा, धुरंधर द रिवेंज बनाने बैठे तो इस बात का ध्यान रखा कि देखने वालों वो सारे इमोशंस देखे जिनके लिए वे तैयार नहीं हैं। इसके अलावा उन्होंने दर्शकों से एक रिक्वेस्ट भी की है।
उन्होंने आगे कहा, मेरी प्यारी, सबसे असाधारण धुरंधर फैमिली। 5 दिसंबर को धुरंधर सिनेमाघरों में वर्ल्डवाइड रिलीज हुई थी। और तबसे आपने इसे प्यार दिया, आपने इसे जिया, आपने हर डिटेल की तारीफ की, हर पल पर डिबेट की, इसे दोबारा देखा और ऐसी चीजों को नोटिस किया कि मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि कोई करेगा। कहीं ना कहीं इस सुंदर, अनप्रिडिक्टिबल जर्नी में हमारी फिल्म आपकी बनी, फिर देश और फिर दुनिया की।
🙏🧿♥️#DhurandharTheRevenge releases worldwide on 19 March, on Gudi Padwa, Ugadi, and Eid.
Hindi | Telugu | Tamil | Kannada | Malayalam @ranveersingh @rampal72 @duttsanjay @actormaddy #AkshayeKhanna @saraarjunn @therakeshbedi @adityadharfilms #JyotiDeshpande @dhar_lokesh… pic.twitter.com/wgO61vrUUQ
— Aditya Dhar (@AdityaDharFilms) March 18, 2026
एक फिल्ममेकर के लिए ये सबसे बड़ा दिल छूने वाला गिफ्ट हो सकता था। इसलिए जब हम धुरंधर द रिवेंज बनाने बैठे, हमें एक चीज पूरे विश्वास के साथ पता थी कि हमें आपको सरप्राइज करना है, हमें आपको ऐसे इमोशंस देने हैं जिसके लिए आप तैयार ना हों, ईमानदारी से कहूं तो यह कभी भी आसान नहीं था लेकिन आपके लिए हमने अपनी पूरी ताकत लगा दी।
हमने धुरंधर द रिवेंज में दिलोजान लगा दिए हैं ताकि आप हर ट्विस्ट, हर इमोशन उसी तरह एक्सपीरियंस कर सकें जैसे ये फील होने चाहिए। थिएटर के अंधेरे में दोस्तों और परिवार से घिरे हुए और यहां तक की अजनबी भी वही इमोशंस फील करें।
इसी तरह फिल्मों को अनुभव करना चाहिए ना कि किसी के फोन में ब्लर इमेज के साथ। इसलिए मेरी एक रिक्वेस्ट है कि प्लीट स्पॉयलर्स शेयर ना करें। हर फैन को क्लूलेस आने और अपने पर्सनल विजन के साथ जाने दें जो उन्होंने फील किया है। धुरंधर जो भी है वो आपकी देन है। अब मैं आपका भरोसा कर रहा हूं कि ये क्या बनेगी। मेरा प्यार और आभार।
फिल्म को प्रोपेगैंडा बताने वालों पर बात करते हुए, मुस्तफा अहमद ने साफ किया कि अगर मेकर्स का असली मकसद कोई एजेंडा सेट करना होता, तो वे कास्टिंग में ही स्टिरियोटाइपिकल विकल्प चुनते।
एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, “एक इंसान का प्रोपेगैंडा, दूसरे का एजेंडा हो सकता है। मेरा नाम मुस्तफा अहमद है। आदित्य जी को मेरे साथ काम करने की क्या जरूरत थी? अगर कोई प्रोपेगैंडा आगे बढ़ाना चाहता, तो वे किसी मुकेश या महेश को भी ले सकते थे। कोई ऐसा किसी के लिए क्यों करेगा? अगर किसी का एजेंडा है, मैं उसकी पूरी रिस्पेक्ट करता हूं।”
मुस्तफा ने आगे अपनी भूमिका पर भी बात की: “मैंने अपने किरदार में कहीं भी कंप्रोमाइज नहीं किया। मुझे कहीं भी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि जैसे लोग कहते हैं—अपने फेम के लिए जमीर बेच दिया। मैंने ऐसा कुछ नहीं किया। मैं बस अपनी बात करता हूं, अपने तरीके से बोलता हूं और अपने लिए बोलता हूं। मेरे निभाए गए किरदार ने भी ऐसा कुछ नहीं किया, और मेरे आसपास भी मैंने ऐसा कुछ नहीं देखा जिसे देखकर मुझे लगे कि ये सही नहीं है।”
ये भी पढ़े : ‘धुरंधर : द रिवेंज’ का ट्रेलर आउट: ग्लोबल मिशन और पर्सनल रिवेंज का मिक्स













