
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ से अभिनेता रवि दुबे का लक्ष्मण अवतार सामने आ गया है। फिल्म के निर्माताओं ने उनका सोलो कैरेक्टर पोस्टर जारी किया है, जिसमें वह हाथ में धनुष-बाण थामे एक वीर योद्धा के रूप में नजर आ रहे हैं।
पोस्टर में उनके चेहरे पर साहस, दृढ़ निश्चय और युद्ध के लिए तैयार रहने का भाव दिखाई देता है। इसके साथ ही भगवान राम के प्रति लक्ष्मण की अटूट भक्ति और समर्पण की झलक भी देखने को मिलती है। पोस्टर शेयर करते हुए निर्माताओं ने लक्ष्मण को ‘एक समर्पित भाई, निडर योद्धा और राम की ढाल’ बताया है।
लक्ष्मण की भूमिका निभाने को लेकर रवि दुबे ने कहा कि यह किरदार उनके लिए बेहद खास और भावनात्मक है। उनके मुताबिक, लक्ष्मण ताकत, साहस, भक्ति और निस्वार्थ भावना का अनोखा संगम हैं।

भगवान राम के प्रति उनका प्रेम और आदर्शों के लिए समर्पण हमेशा प्रेरणादायक रहा है। ऐसे पूजनीय किरदार को पर्दे पर निभाना उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। अभिनेता ने उम्मीद जताई कि दर्शक उनके अभिनय में इस किरदार के प्रति उनकी सच्चाई और भावनाओं को महसूस कर सकेंगे।
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान सहित कई अन्य स्टार्स भी नजर आएंगे। नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज, डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के सहयोग से बनी यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी।
दुनियाभर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होने वाली ‘रामायण’ को आईमैक्स प्रारूप में भी प्रदर्शित किया जाएगा।
ये भी पढ़े : रामायण में यश का रावण अवतार, नए पोस्टर में दिखा लंकापति का शाही अंदाज
ये भी पढ़े : ‘रामायण’ में रकुल प्रीत का नया अवतार, शूर्पणखा के शाही लुक ने खींचा ध्यान
ये भी पढ़े : रामायण का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज, राम-रावण के भव्य अवतार ने खींचा ध्यान
ये भी पढ़े : ‘रामायण’ के नए पोस्टर में जटायु का प्रभावशाली रूप, जानें कौन देंगे आवाज
ये भी पढ़े : ‘रामायण’ के नए पोस्टर ने बढ़ाया उत्साह, पहले भाग की रिलीज डेट का ऐलान
ये भी पढ़े : नए पोस्टर्स में ‘रामायण’ का भव्य संसार, यश के रावण अवतार ने लूटी महफिल
ये भी पढ़े : जिसने एक पीढ़ी को ‘राम’ दिखाए, अब वही अरुण गोविल बनेंगे ‘दशरथ’
ये भी पढ़े : कैकेयी की दृढ़ता व मंथरा की कुटिलता, ‘रामायण’ से सामने आए दो नए पोस्टर
ये भी पढ़े : पिता वचन से बंधा, पुत्र कर्तव्य से… ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स ने छुआ दिल
ये भी पढ़े : ‘रामायण: पार्ट 1’ के ट्रेलर में वनवास से सीता हरण तक की दिखी भव्य झलक












