
नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म ‘रामायण’ के निर्माताओं ने जटायु का नया पोस्टर जारी किया है। इस पौराणिक पात्र को अभिनेता अनुपम खेर अपनी आवाज देंगे।
पोस्टर में जटायु के विशाल पंखों और प्रभावशाली व्यक्तित्व की झलक दिखाई गई है। ‘धर्म के पंख’ शीर्षक वाला यह पोस्टर साहस, बलिदान और सत्य के पक्ष में खड़े होने के उनके संकल्प को दर्शाता है।
‘रामायण’ में जटायु माता सीता को रावण के चंगुल से बचाने के लिए उससे युद्ध करते हैं। रावण की शक्ति से परिचित होने के बावजूद वे धर्म की रक्षा के लिए उसका सामना करते हैं। निर्माताओं ने पोस्टर साझा करके जटायु को साहस और धर्म का प्रतीक बताया है। फिल्म के किरदारों के पोस्टर जारी करने की कड़ी में यह नया खुलासा दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है।

नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के सहयोग से फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण और कई सितारों की अहम भूमिका होगी।
ये भी पढ़े : ‘रामायण’ के नए पोस्टर ने बढ़ाया उत्साह, पहले भाग की रिलीज डेट का ऐलान
ये भी पढ़े : नए पोस्टर्स में ‘रामायण’ का भव्य संसार, यश के रावण अवतार ने लूटी महफिल
ये भी पढ़े : जिसने एक पीढ़ी को ‘राम’ दिखाए, अब वही अरुण गोविल बनेंगे ‘दशरथ’
ये भी पढ़े : कैकेयी की दृढ़ता व मंथरा की कुटिलता, ‘रामायण’ से सामने आए दो नए पोस्टर
ये भी पढ़े : पिता वचन से बंधा, पुत्र कर्तव्य से… ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स ने छुआ दिल












