पिता वचन से बंधा, पुत्र कर्तव्य से… ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स ने छुआ दिल

0
29
The World Of Ramayana (@worldoframayana) Ravie Dubey (@ravidubey2312) Nitesh Tiwari (@niteshtiwari22) Namit Malhotra (@iamnamitmalhotra)

निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। निर्माताओं ने अब अरुण गोविल को राजा दशरथ और रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में दिखाने वाले नए पोस्टर्स जारी किए हैं। इन पोस्टर्स में पिता-पुत्र के भावनात्मक रिश्ते की झलक दिखाई गई है।

एक पोस्टर में राजा दशरथ राम को आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरे में राम नदी में अस्थि विसर्जन की रस्म निभाते दिख रहे हैं। दोनों दृश्य राम के जीवन से जुड़े भावुक क्षणों को सामने लाते हैं।

The World Of Ramayana (@worldoframayana) Ravie Dubey (@ravidubey2312) Nitesh Tiwari (@niteshtiwari22) Namit Malhotra (@iamnamitmalhotra)

पहले पोस्टर में राम घुटनों के बल बैठकर राजा दशरथ से आशीर्वाद लेते नजर आते हैं। यह दृश्य पिता-पुत्र के बीच प्रेम और विश्वास के साथ-साथ कर्तव्य और वचन की अहमियत को भी दर्शाता है। दूसरे पोस्टर में राम नदी के पानी में खड़े होकर अस्थि विसर्जन करते दिखाई देते हैं।

प्राकृतिक दृश्यों के बीच फिल्माया गया यह भावपूर्ण क्षण उनके जीवन में आने वाले कठिन दौर की ओर संकेत करता है। निर्माताओं ने पोस्टर्स के साथ लिखा कि पिता वचन से और पुत्र कर्तव्य से बंधा था, लेकिन दोनों को नहीं पता था कि यह विदाई उनकी आखिरी विदाई होगी।

The World Of Ramayana (@worldoframayana) Ravie Dubey (@ravidubey2312) Nitesh Tiwari (@niteshtiwari22) Namit Malhotra (@iamnamitmalhotra)

नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण किया है। दो भागों में बनने वाली ‘रामायण’ का पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में, साथ में इसे आईमैक्स प्रारूप में भी प्रदर्शित किया जाएगा।

ये भी पढ़े : कैकेयी की दृढ़ता व मंथरा की कुटिलता, ‘रामायण’ से सामने आए दो नए पोस्टर

ये भी पढ़े : जिसने एक पीढ़ी को ‘राम’ दिखाए, अब वही अरुण गोविल बनेंगे ‘दशरथ’

ये भी पढ़े : नए पोस्टर्स में ‘रामायण’ का भव्य संसार, यश के रावण अवतार ने लूटी महफिल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here