रामायण का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज, राम-रावण के भव्य अवतार ने खींचा ध्यान

0
32
Credits : Instagram

रणबीर कपूर की भगवान राम और यश की रावण के रूप में पहली झलक को और भव्य अंदाज में पेश करते हुए फिल्म ‘रामायण’ के इंटरनेशनल ट्रेलर को रिलीज कर दिया गया है।

इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में जारी इस ट्रेलर के साथ दोनों कलाकारों के नए सोलो पोस्टर्स भी सामने आए हैं। ट्रेलर में जहां महागाथा के प्रमुख किरदारों के बीच टकराव की झलक मिलती है, वहीं दमदार एक्शन और भव्य सिनेमैटिक यूनिवर्स फिल्म की दुनिया को खास अंदाज में सामने लाते हैं।

फिल्म के इंटरनेशनल ट्रेलर में भगवान राम और रावण की दो अलग-अलग दुनियाओं को दिखाया गया है। एक ओर धर्म और मर्यादा के प्रतीक भगवान राम की झलक है, दूसरी ओर लंका के राजा रावण का प्रभावशाली और गंभीर रूप देखने को मिलता है। एक्शन से भरपूर दृश्यों के साथ फिल्म के शानदार विजुअल्स और सिनेमैटिक स्केल को भी प्रमुखता से पेश किया गया है।

रॉकिंग स्टार यश के नए सोलो पोस्टर में उन्हें रावण के रूप में एक महल के भीतर दिखाया गया है। उनके हाथ में भाला है और आसपास मृत योद्धा नजर आ रहे हैं। पोस्टर से एक भीषण युद्ध के बाद के हालात का अंदाजा मिलता है। लंका के राजा के रूप में यश की दमदार मौजूदगी और पोस्टर का गंभीर माहौल उनके किरदार को प्रभावशाली बनाता है।

वहीं, रणबीर कपूर के भगवान राम वाले सोलो पोस्टर में वह धनुष उठाए नजर आते हैं। उनके पीछे जंगल के बीच से आती सूरज की किरणें दिखाई देती हैं। क्लोज-अप कंपोजिशन से पोस्टर में युद्ध के लिए तैयार भगवान राम के दृढ़ संकल्प को उभारने की कोशिश की गई है।

मेकर्स लगातार नए पोस्टर्स जारी कर रहे हैं। इस रणनीति का उद्देश्य दर्शकों को फिल्म के अहम किरदारों से परिचित कराने के साथ-साथ इसकी विशाल दुनिया की झलक दिखाना भी है।

इस ग्लोबल कैंपेन में सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ साझेदारी की अहम भूमिका है। कंपनी भारत के बाहर फिल्म का अंतरराष्ट्रीय वितरण करेगी। सोनी पिक्चर्स के वैश्विक वितरण नेटवर्क के समर्थन से ‘रामायण’ को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की तैयारी है।

भारत की सबसे प्रसिद्ध महागाथाओं में से एक को दुनिया भर के दर्शकों के सामने पेश करने की दिशा में इसे अहम कदम माना जा रहा है।

‘रामायण’ के इंटरनेशनल ट्रेलर को बेंगलुरु में आयोजित एक बड़े इवेंट में लॉन्च किया गया। इस कार्यक्रम की मेजबानी प्राइम फोकस स्टूडियोज और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने की।

इवेंट में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रॉकिंग स्टार यश, रवि दुबे, म्यूजिक कंपोजर ए.आर. रहमान और निर्देशक नितेश तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे। यह आयोजन फिल्म के वैश्विक प्रचार अभियान का एक अहम हिस्सा रहा।

दुनिया की सबसे अधिक पूजी जाने वाली महागाथाओं में शामिल ‘रामायण’ को बड़े पर्दे पर भव्य रूप में पेश किया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण सहित कई स्टार्स अहम भूमिकाओं में होंगे। फिल्म के विशाल सिनेमैटिक स्केल को देखते हुए यह भारतीय सिनेमा की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है।

‘रामायण’ का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने आठ बार ऑस्कर जीत चुकी डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर किया है। फिल्म के दोनों भागों का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं।

वितरण की बात करें तो सोनी पिक्चर्स फिल्म को भारत के बाहर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में रिलीज करेगी, जबकि हिंदी बाजार में धर्मा प्रोडक्शंस इसकी वितरक है। फिल्म को दुनियाभर में आईमैक्स में भी रिलीज किया जाएगा।

ये भी पढ़े : ‘रामायण’ के नए पोस्टर में जटायु का प्रभावशाली रूप, जानें कौन देंगे आवाज

ये भी पढ़े : ‘रामायण’ के नए पोस्टर ने बढ़ाया उत्साह, पहले भाग की रिलीज डेट का ऐलान

ये भी पढ़े : नए पोस्टर्स में ‘रामायण’ का भव्य संसार, यश के रावण अवतार ने लूटी महफिल

ये भी पढ़े : जिसने एक पीढ़ी को ‘राम’ दिखाए, अब वही अरुण गोविल बनेंगे ‘दशरथ’

ये भी पढ़े : कैकेयी की दृढ़ता व मंथरा की कुटिलता, ‘रामायण’ से सामने आए दो नए पोस्टर

ये भी पढ़े : पिता वचन से बंधा, पुत्र कर्तव्य से… ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स ने छुआ दिल

ये भी पढ़े : ‘रामायण: पार्ट 1’ के ट्रेलर में वनवास से सीता हरण तक की दिखी भव्य झलक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here