
नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। फिल्म के निर्माताओं ने अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह का शूर्पणखा के रूप में पहला लुक जारी कर दिया है।
पोस्टर में रकुल जनस्थान की राजकुमारी शूर्पणखा के शाही अंदाज में नजर आ रही हैं। उनके परिधान, सोने के आभूषण और सिर पर सजा आकर्षक हेडपीस इस किरदार के राजसी व्यक्तित्व को दर्शाते हैं। निर्माताओं ने पोस्टर शेयर करते हुए उन्हें जनस्थान की राजकुमारी के रूप में पेश किया है।
फिल्म का हिस्सा बनने और शूर्पणखा की भूमिका निभाने को लेकर रकुल ने इसे अपने लिए खास अनुभव बताया। उन्होंने बोला कि इस महाकाव्य में शूर्पणखा का किरदार बेहद महत्वपूर्ण है और एक कलाकार के तौर पर उसकी दुनिया को समझना तथा पर्दे पर उतारना उनके लिए शानदार सफर रहा है।

रकुल के मुताबिक, पीढ़ियों से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली और भारतीय संस्कृति से गहराई से जुड़ी इस कहानी का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने फिल्म में अपने लुक और अभिनय को दर्शकों के सामने लाने को लेकर उत्साह भी जाहिर किया।
‘रामायण’ की कहानी में रावण की बहन शूर्पणखा की अहम भूमिका है। वनवास के दौरान भगवान राम और लक्ष्मण से उसका सामना होना कथा का महत्वपूर्ण मोड़ बनता है, जिसके बाद राम और रावण के बीच संघर्ष की भूमिका तैयार होती है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण सहित कई स्टार्स भी होंगे।
नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर इसका निर्माण किया है। दो भागों में बन रही यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। फिल्म को आईमैक्स में भी रिलीज किया जाएगा।
ये भी पढ़े : रामायण का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज, राम-रावण के भव्य अवतार ने खींचा ध्यान
ये भी पढ़े : ‘रामायण’ के नए पोस्टर में जटायु का प्रभावशाली रूप, जानें कौन देंगे आवाज
ये भी पढ़े : ‘रामायण’ के नए पोस्टर ने बढ़ाया उत्साह, पहले भाग की रिलीज डेट का ऐलान
ये भी पढ़े : नए पोस्टर्स में ‘रामायण’ का भव्य संसार, यश के रावण अवतार ने लूटी महफिल
ये भी पढ़े : जिसने एक पीढ़ी को ‘राम’ दिखाए, अब वही अरुण गोविल बनेंगे ‘दशरथ’
ये भी पढ़े : कैकेयी की दृढ़ता व मंथरा की कुटिलता, ‘रामायण’ से सामने आए दो नए पोस्टर
ये भी पढ़े : पिता वचन से बंधा, पुत्र कर्तव्य से… ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स ने छुआ दिल
ये भी पढ़े : ‘रामायण: पार्ट 1’ के ट्रेलर में वनवास से सीता हरण तक की दिखी भव्य झलक











