बड़े पर्दे पर गूंजेगी छत्रपति शिवाजी महाराज की शौर्यगाथा, दो भागों में बनेगी फिल्म

0
23
tseriesfilms T-Series (@tseries.official) Rishab Shetty (@rishabshettyofficial) Legend Studios (@officiallegendstudios) SANDEEP SINGH (@officialsandipssingh)

कन्नड़ अभिनेता ऋषभ शेट्टी की आगामी ऐतिहासिक फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत : छत्रपति शिवाजी महाराज’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस भव्य पीरियड ड्रामा से निर्माता भूषण कुमार जुड़ गए हैं। फिल्म का निर्देशन संदीप सिंह करेंगे।

छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और स्वराज्य की स्थापना के उनके संकल्प पर आधारित इस फिल्म को दो भागों में बनाया जाएगा। इसके जरिए महाराज की ऐतिहासिक यात्रा, निर्णायक युद्धों, बड़ी जीत, बलिदानों और उनके जीवन से जुड़े कम चर्चित पहलुओं को बड़े पर्दे पर दिखाने की तैयारी है।

इस सहयोग की घोषणा के मौके पर भूषण कुमार ने ऋषभ शेट्टी को छत्रपति शिवाजी महाराज की करीब सौ साल पुरानी पेंटिंग भेंट की। यह उपहार महाराज के प्रति सम्मान और उनके जीवन को पर्दे पर उतारने की जिम्मेदारी का प्रतीक माना जा रहा है।

tseriesfilms T-Series (@tseries.official) Rishab Shetty (@rishabshettyofficial) Legend Studios (@officiallegendstudios) SANDEEP SINGH (@officialsandipssingh)

फिल्म को बड़े स्तर पर बनाने की योजना है। इसके लिए कलाकारों की बड़ी टीम और अनुभवी तकनीकी विशेषज्ञों को साथ लाया जाएगा। निर्माताओं का उद्देश्य इस ऐतिहासिक गाथा को भव्य सिनेमाई स्वरूप देना है। फिल्म की शूटिंग 2027 की शुरुआत में होगी। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज और लीजेंड स्टूडियो के बैनर तले किया जाएगा।

ये भी पढ़े : मुंबई के एनकाउंटर दौर की कहानी दिखाएगी ‘पुलिस कंपनी’, देखें फिल्म की पहली झलक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here