हाथ में घुंघरू, चेहरे पर दमदार अंदाज, ‘ईठा’ के नए पोस्टर में छाईं श्रद्धा कपूर

0
55
Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर जल्द ही बड़े पर्दे पर मशहूर लावणी डांसर विठाबाई के रोल में दिखाई देने वाली हैं. उनकी फिल्म ‘ईठा’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

श्रद्धा ने बताया कि ‘ईठा’ का ट्रेलर 30 अक्टूबर को रिलीज होगा. अभिनेत्री ने लिखा, “घुंघरू जिसकी पूजा और माय-बाप जिसके भगवान, ईठा! उस तूफान का नाम!”

Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

अगर फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो ‘ईठा’ 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पहले ये फिल्म 28 अगस्त को ही रिलीज होने के लिए तय थी. फिर मेकर्स ने इसे पोस्टपोन कर दिया था. अब श्रद्धा साल के आखिरी महीने में इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में धमाका करने की तैयारी में हैं.

श्रद्धा की पिछली रिलीज फिल्म ‘स्त्री 2’ थी, जो अगस्त 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा था. ‘स्त्री 2’ ने 874.58 करोड़ कमाए थे. उसके बाद श्रद्धा किसी भी फिल्म में नहीं दिखीं. हालांकि, दो साल के बाद अब वो ‘ईठा’ से बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली हैं.

ये भी पढ़े : ‘ईठा’ का अगस्त क्लैश टला, दिसंबर में दो सुपरस्टार्स से होगा सीधा मुकाबला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here