विपिन साहनी के शतक से LCA क्रिकेट क्लब की 151 रन से बड़ी जीत

0
70

लखनऊ। शीशमहल क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित प्रथम मोहम्मद नवाब मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में LCA क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब को 151 रन से हरा दिया।

Arcade Cricket Ground पर खेले गए लीग मैच में LCA की जीत के नायक विपिन साहनी रहे, जिन्होंने 69 गेंदों पर 102 रन की शतकीय पारी खेली। गेंदबाजी में मोहम्मद रेहान ने चार विकेट लेकर मैनचेस्टर की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई।

प्रथम मोहम्मद नवाब मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी LCA क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में तीन विकेट पर 233 रन बनाए। विपिन साहनी ने 69 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 102 रन बनाए।

मोहम्मद सरीम ने 57 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 58 रन का योगदान दिया, जबकि सैयद वाजिह ने 31 गेंदों पर तीन चौकों के साथ 33 रन बनाए।

कृष्णा ने पांच और मोहम्मद अलमीन ने 10 रन बनाए। टीम के खाते में 34 अतिरिक्त रन भी जुड़े। मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब की ओर से शाश्वत सिंह, अर्चित शुक्ला और शाश्वत यादव ने एक-एक विकेट लिया।

मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब 82 रन पर सिमटा, मोहम्मद रेहान ने झटके चार विकेट

234 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब की टीम LCA के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 26.4 ओवर में 82 रन पर ऑल आउट हो गई।

मोहम्मद रेहान ने चार ओवर में 13 रन देकर चार विकेट झटके। अरुण जायसवाल ने सात ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट हासिल किए, जबकि अहसान ने छह ओवर में दो मेडन रखते हुए 15 रन देकर दो बल्लेबाजों को आउट किया। मोहम्मद अलमीन को एक विकेट मिला।

रेहान की अगुआई में मैनचेस्टर की पारी ढही

शानदार शतकीय पारी खेलने वाले विपिन साहनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में बृजेश यादव और मिहिर शर्मा ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि बृजेश वाई स्कोरर रहे।

ये भी पढ़ें : राम दीक्षित की फिरकी के कमाल से आरएसजी ने आठ विकेट से जीता मैच

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here