हाथ में बंदूक, मुंह में गुलाब… किंग में शाहरुख का खूंखार और रोमांटिक अंदाज

0
43
Red Chillies Entertainment (@redchilliesent) MARFLIX (@marflix_pictures)

शाहरुख खान ‘किंग’ में एक बार फिर एक्शन और रोमांस का अनोखा मेल लेकर आने वाले हैं। फिल्म के नए पोस्टर में अभिनेता का दमदार अंदाज देखने को मिला।

हाथ में बंदूक और मुंह में गुलाब लिए अभिनेता के चेहरे पर गुस्सा और आंखों में तीव्रता दिखाई दे रही है। उनका यह लुक एक तरफ फिल्म के एक्शन की झलक देता है, दूसरी तरफ उनके रोमांटिक अंदाज की याद दिलाता है।

पोस्टर में अभिनेता सफेद बालों और दाढ़ी के साथ रफ-टफ अवतार में हैं। उनका यह रूप उनके पहले के रोमांटिक किरदारों से काफी अलग है।

Red Chillies Entertainment (@redchilliesent)
MARFLIX (@marflix_pictures)

पोस्टर के कैप्शन में लिखा गया, कातिल नहीं… आशिक हूं…।’ इस संवाद से फिल्म में उनके किरदार के दो अलग-अलग पहलुओं की झलक मिलती है। पठान और जवान के एक्शन अवतार से दर्शकों का ध्यान खींच चुके शाहरुख के किंग के नए अंदाज को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।

किंग के निर्देशन की कमान सिद्धार्थ आनंद ने संभाली है, इसका निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत हुआ हैं। फिल्म में शाहरुख, सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन सहित कई अन्य स्टार्स भी होंगे।

ये भी पढ़े : 11 महीने बाद फिर दहाड़ेंगे शाहरुख खान, ‘किंग’ से बढ़ा फैंस का एक्साइटमेंट

ये भी पढ़े : 24 दिसंबर को सुनाई देगी किंग की दहाड़, यश राज संभालेंगे ओवरसीज़ रिलीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here