फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज में मोटोरोला के स्मार्टफोन पर खास ऑफर

0
65

हाईलाइट्स

  • 15,499 रुपये से शुरुआती कीमत, बिग बिलियन मोटो डील्स वेब 2 शुरू
  • एज 70 सीरीज से लेकर मोटो जी और मोटोरोला सिग्नेचर तक कई स्मार्टफोन पर आकर्षक ऑफर
  • ग्राहकों को चुनने के लिए अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध

नई दिल्ली। त्योहारी खरीदारी के मौसम में स्मार्टफोन ग्राहकों के लिए मोटोरोला ने अपने नए स्मार्टफोन पोर्टफोलियो पर विशेष ऑफर पेश किए हैं। फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल 2026 के तहत कंपनी ने ‘बिग बिलियन मोटो डील्स’ अभियान शुरू किया है।

इसमें मोटोरोला एज 70 फ्यूजन, एज 70 प्रो, एज 70 प्रो प्लस, मोटो जी मैक्स, मोटो जी77 पावर, मोटो जी37 पावर और मोटोरोला सिग्नेचर सहित कई स्मार्टफोन अलग-अलग कीमतों पर उपलब्ध हैं। सेल फ्लिपकार्ट पर लाइव है और बिग बिलियन डेज की अवधि के दौरान जारी रहेगी।

मोटोरोला ने फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल के दूसरे चरण का ऐलान किया

मोटोरोला के इस अभियान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित फीचर्स, प्रो-ग्रेड कैमरा सिस्टम, पैंटोन वैलिडेटेड डिजाइन, शानदार डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ वाले स्मार्टफोन पर ध्यान दिया गया है। कंपनी का उद्देश्य विभिन्न बजट और जरूरतों वाले ग्राहकों तक आधुनिक स्मार्टफोन तकनीक पहुंचाना है।

एज 70 सीरीज के स्मार्टफोन पर ऑफर

मोटोरोला एज 70 फ्यूजन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,749 रुपये रखी गई है। इसके अन्य वेरिएंट में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल 31,749 रुपये, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल 32,999 रुपये तथा 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाला मॉडल 34,999 रुपये में उपलब्ध है।

वहीं, मोटोरोला एज 70 प्रो के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये और 12GB रैम व 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। मोटोरोला एज 70 प्रो प्लस का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 44,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

मोटो जी सीरीज में भी कई विकल्प

मोटो जी मैक्स का 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 19,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 21,499 रुपये है।

मोटो जी77 पावर के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल को 25,749 रुपये में खरीदा जा सकता है।

मोटो जी37 पावर के तीन वेरिएंट पर भी ऑफर दिया जा रहा है। इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 15,499 रुपये, 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 17,999 रुपये तथा 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 22,999 रुपये है।

मोटोरोला सिग्नेचर के तीन वेरिएंट पर भी ऑफर

प्रीमियम स्मार्टफोन श्रेणी में मोटोरोला सिग्नेचर के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 57,249 रुपये है। इसके 16GB रैम और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 62,249 रुपये तथा 16GB रैम और 1TB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 67,249 रुपये रखी गई है।

फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल के तहत इन ऑफर्स के जरिए ग्राहक अपनी जरूरत, पसंद और बजट के अनुसार मोटोरोला के विभिन्न स्मार्टफोन मॉडल और स्टोरेज वेरिएंट चुन सकते हैं।

ये भी पढ़ें : त्योहारी खरीदारी को खास बनाएंगी मोटोरोला की बिग बिलियन डेज़ डील्स

B स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,749 रुपये रखी गई है। इसके अन्य वेरिएंट में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल 31,749 रुपये, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल 32,999 रुपये तथा 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाला मॉडल 34,999 रुपये में उपलब्ध है।

वहीं, मोटोरोला एज 70 प्रो के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये और 12GB रैम व 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। मोटोरोला एज 70 प्रो प्लस का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 44,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here