यूपी के आर्यज पांडेय और मोहम्मद आरिज का उलटफेर, दूसरे दौर में एंट्री

0
44

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आर्यज पांडेय और मोहम्मद आरिज ने ब्रज मोहन लाल तिवारी मेमोरियल आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में उलटफेर करते हुए वरीय खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाते हुए अगले दौर में जगह बनाई।

ब्रज मोहन लाल तिवारी मेमोरियल आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट

आर्यज पांडेय ने सातवीं वरीय यूपी के ही अर्णव चौहान को 6-3, 6-4 से हराया जबकि मोहम्मद आरिज ने छठीं वरीय यूपी के ही राजवीर को 6-2, 6-0 से शिकस्त दी।

उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी का उद्घाटन मुख्य अतिथि अजय दीक्षित (आईआरएस, सदस्य, जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण, लखनऊ) सहित विशिष्ट अतिथिगण विश्वास स्वरुप अग्रवाल (निदेशक, इंडिया पेस्टीसाइड लिमिटेड)

डा. असीम टिक्कू (पूर्व डीन-फैकल्टी ऑफ डेंटल साइंसेज, पूर्व सदस्य-कार्यकारिणी परिषद, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी), डा.इरशाद अली (पूर्व निदेशक बलरामपुर अस्पताल) ने टूर्नामेंट का उद़घाटन किया।

इसी के साथ अतिथिगण निर्माण टीवीएस के एरिया मैनेजर नीलेश पाटिल, ब्रांड मैनेजर एके दत्ता, टेरिटेरी मैनेजर विशाल सिन्हा सहित सुरेद्र तिवारी, नीरज तिवारी, प्रखर तिवारी ने भी प्रतिभागी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इससे पूर्व एसडीएस टेनिस अकादमी से पवन सागर व पूनम सागर ने अतिथियों का स्वागत किया।

सोमवार को मुख्य ड्रा के पहले दौर में पांचवीं वरीय यूपी के आरव भास्कर ने यूपी के ही सात्विक गुप्ता को टाईब्रेक में 7-6(4), 3-6, 6-4 से हराया। वहीं आठवीं वरीय यूपी के नीलोत्पल सिंह ने संघर्ष के बाद उत्तराखंड के अश्विन चौहान को 7-5, 6-0 से शिकस्त दी।

ये भी पढ़ें : टीपीएल : आयुष्मान, आशी, अस्विक व आरुषी बने चैंपियन

अन्य मुकाबलों में ध्रुव सिंह ने अव्य शाह को 6-4, 6-2 से हराया। यूपी के आर्य सिंह ने मोहम्मद सूफियान को 6-0, 6-2 से और यूपी के देवांश विज ने शौर्य सिंह को तीन सेट तक चले रोमांचक मैच में 6-2, 4-6, 6-1 से पराजित किया।

यूपी के अर्णव श्रीवास्तव ने मन्नान कपूर को 6-2, 6-0 से, एकाग्र सिंह ने आराध्य अग्रवाल को 6-3, 6-2 से, यूपी के अदम्य भदौरिया ने अथर्व श्रीवास्तव को 4-6, 6-3, 6-4 से, चौथी वरीय यूपी के विराट सिंह ने वैदिक शुक्ला को 6-0, 6-1 से, यूपी के तेजस रस्तोगी ने वैश्विक गौतम को 6-1, 6-2 से और यूपी के अनय श्रीवास्तव ने फहद अहमद को 6-1, 4-6, 6-1 से पराजित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here