लखनऊ। बक्शी का तालाब (बीकेटी) इंटर कालेज और सेठ एमआर जयपुरिया कालेज का बालिका टीमों ने सोमवार से शुरू हुई जिला जूनियर खो-खो के बालिका वर्ग के सेमीफाइल में प्रवेश किया।
इनके साथ सेंट जेवीयर्स इंटर कालेज और सेंट्रल अकादमी की टीमों ने भी अंतिम चार में प्रवेश पक्का किया है। बालक वर्ग में बक्शी का तालाब (बीकेटी) इंटर कालेज की टीम ने दोनों लीग मैच जीते हैं।
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में जिला खो खो संघ की दो दिवसीय जूनियर खो खो प्रतियोगिता में बालक वर्ग के लीग मुकाबले में बीकेटी इंटर कालेज ने सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज को पांच अंक (20-15) और सेठ एमआर जयपुरिया इंटर कालेज को दस अंक से हराया।
सेंट्रल अकादमी ने सेठ एमआर जयपुरिया कालेज ने सात अंक (17-10) और सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज ने जयपुरिया को 16 अंक से हराया।
बालिका वर्ग में बीकेटी इंटर कालेज ने चिल्ड्रेन अकादमी को 17 अंक से, जयपुरिया इंटर कालेज ने सेंट्रल अकादमी को छह अंक से और सेंट सेंट जेवीयर्स इंटर कालेज ने सेंट्रल अकादमी को सात अंक से पराजित किया। इससे पहले मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज, फादर डोमिनिक पिंटो ने दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।













