एयरटेल प्रीपेड पर 200 रुपए ओटीटी टॉपअप, साथ में यूट्यूब प्रीमियम भी

0
58

हाईलाइट़्स

  • एयरटेल और यूट्यूब ने की साझेदारी, एयरटेल प्रीपेड ग्राहकों को खास सुविधा
  • विज्ञापन-मुक्त वीडियो, बैकग्राउंड प्ले, ऑफलाइन डाउनलोड और यूट्यूब म्यूज़िक प्रीमियम
  • पैक में 30GB अतिरिक्त डेटा भी शामिल

लखनऊ। वीडियो देखने, संगीत सुनने और डिजिटल कंटेंट का आनंद लेने वाले एयरटेल प्रीपेड ग्राहकों के लिए कंपनी ने नई सुविधा पेश की है।

भारती एयरटेल ने यूट्यूब के साथ साझेदारी कर अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए यूट्यूब प्रीमियम उपलब्ध कराया है। इसके तहत ग्राहक 200 रुपये के ओटीटी टॉप-अप के माध्यम से विज्ञापन-मुक्त वीडियो देखने के साथ कई अन्य प्रीमियम सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। इस टॉप-अप में 30GB अतिरिक्त डेटा भी दिया जा रहा है।

डिजिटल मनोरंजन के बढ़ते इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए की गई इस पहल के तहत ग्राहक यूट्यूब पर वीडियो और शॉर्ट्स बिना विज्ञापनों के देख सकेंगे।

इसके अलावा, बैकग्राउंड प्ले की सुविधा से अन्य ऐप इस्तेमाल करते समय भी वीडियो का ऑडियो सुना जा सकेगा। ग्राहक अपनी पसंद का कंटेंट ऑफलाइन देखने के लिए डाउनलोड कर सकेंगे और यूट्यूब म्यूज़िक प्रीमियम का भी लाभ उठा पाएंगे।

एक ही टॉप-अप में कई ओटीटी प्लेटफॉर्म का लाभ

यूट्यूब प्रीमियम को शामिल करने के साथ एयरटेल ने अपने मनोरंजन संबंधी ऑफर का विस्तार किया है। कंपनी के 200 रुपये वाले ओटीटी टॉप-अप में प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार, जी5 प्रीमियम, सोनीलिव सहित 18 से अधिक अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म की सेवाएं भी शामिल हैं।

अतिरिक्त डेटा और मनोरंजन सेवाओं को एक साथ उपलब्ध कराने का उद्देश्य ग्राहकों को उनकी अलग-अलग डिजिटल जरूरतों के लिए एक किफायती विकल्प देना है।

आज मोबाइल डेटा का इस्तेमाल केवल इंटरनेट से जुड़े रहने तक सीमित नहीं है। ग्राहक इसके जरिए फिल्में और शो देखते हैं, पसंदीदा कंटेंट क्रिएटर्स को फॉलो करते हैं, संगीत सुनते हैं और नए वीडियो तलाशते हैं। एयरटेल और यूट्यूब की यह साझेदारी इन्हीं बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर की गई है।

28 दिनों की वैधता, एयरटेल ऐप से मिलेगा लाभ

यह टॉप-अप वैध रिचार्ज वाले एयरटेल प्रीपेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध है और इसे उनके मौजूदा प्रीपेड प्लान के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। टॉप-अप खरीदने के बाद ग्राहक एयरटेल ऐप के ‘रिवॉर्ड्स और ओटीटी’ सेक्शन में जाकर यूट्यूब प्रीमियम का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

इस मनोरंजन टॉप-अप की वैधता 28 दिनों की है। सुविधा का लाभ आगे भी जारी रखने के इच्छुक ग्राहकों को दोबारा टॉप-अप खरीदना होगा। इस पहल के जरिए एयरटेल अपने प्रीपेड ग्राहकों को कनेक्टिविटी के साथ मनोरंजन और डिजिटल सेवाओं का एकीकृत अनुभव उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

ये भी पढ़ें : एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को हर साल 5 दिन की मुफ्त अंतरराष्ट्रीय रोमिंग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here