‘स्पिरिट’ की रिलीज आठ महीने आगे बढ़ी, प्रभास के नए लुक ने बढ़ाई उत्सुकता

0
26
tseriesfilms T-Series South Official (@tseriessouthofficial) T-Series (@tseries.official)

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पिरिट’ की रिलीज तारीख में बदलाव किया गया है। फिल्म अब 29 अक्टूबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इससे पहले इसकी रिलीज के लिए 5 मार्च 2027 की तारीख तय की गई थी। नई तारीख के अनुसार, फिल्म की रिलीज करीब आठ महीने आगे बढ़ा दी गई है। ‘स्पिरिट’ की नई रिलीज तारीख के साथ ही साल 2027 में दिवाली के आसपास बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्मों के बीच टकराव की संभावना बढ़ गई है।

‘स्पिरिट’ में प्रभास, तृप्ति डिमरी, विवेक ओबेरॉय, ऐश्वर्या देसाई भी नजर आने वाले है। फिल्म ‘रामायण: पार्ट 2’ भी दिवाली 2027 के दौरान रिलीज होने वाली है। ऐसे में दोनों फिल्मों के एक ही समय पर थिएटरों में आने से दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है।

दोनों फिल्मों की रिलीज में आगे बदलाव की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। ‘स्पिरिट’ से प्रभास के नए लुक की झलक सामने आई, इसके बाद फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई। प्रभास और वांगा पहली बार इस फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। संदीप वांगा इससे पहले ‘अर्जुन रेड्डी’, ‘कबीर सिंह’, ‘एनिमल’ का निर्देशन कर चुके हैं।

ये भी पढ़े : कार्तिक आर्यन-श्रीलीला की फिल्म का नाम अब भी राज, रिलीज डेट से उठा पर्दा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here