कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की अदाकारी वाली अपकमिंग फिल्म की रिलीज की तारीख का ऐलान हो गया है। इस फिल्म के टाइटल का अभी ऐलान नहीं किया गया है। फिल्म के निर्देशक अनुराग बसु हैं। इसके निर्माता भूषण कुमार हैं।
मेकर्स ने अपकमिंग फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए लिखा ‘एक नई कहानी, जो आपके दिल में बस जाएगी। बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है। इसमें कार्तिक आर्यन और श्रीलीला नजर आएंगे। अनुराग बसु के निर्देशन में बनी यह ‘अनटाइटल्ड’ (बिना नाम वाली) फिल्म है। इसके निर्माता भूषण कुमार हैं। यह 30 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’

मेकर्स के इस एलान पर फैंस ने प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने राहत जताई कि आखिरकार फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। कुछ लोगों ने मेकर्स से फिल्म का टाइटल बताने की भी अपील की। इस फिल्म में पहली बार कार्तिक और श्रीलीला एक साथ काम कर रहे हैं।
पहली बार इस प्रोजेक्ट की घोषणा पहली बार फरवरी 2025 में एक प्रमोशनल वीडियो के जरिए की गई थी, जिसमें कार्तिक और श्रीलीला नजर आए थे। शुरुआत में इसे दिसंबर 2025 में रिलीज किया जाना था, बाद में इसे टाल दिया गया। अब यह फिल्म 30 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़े : ‘दृश्यम 4’ को लेकर अभिषेक पाठक का बड़ा बयान, बोले- कहानी हो चुकी खत्म













