‘दृश्यम 4’ को लेकर अभिषेक पाठक का बड़ा बयान, बोले- कहानी हो चुकी खत्म

0
40
साभार : गूगल

अजय देवगन अभिनीत ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’ के निर्देशक अभिषेक पाठक ने इसके आगे कहानी बढ़ाने से मना कर दिया है। उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी अपने अंजाम तक पहुंच चुकी है और फिलहाल चौथा पार्ट बनाने की कोई योजना नहीं है।

निर्देशक के अनुसार, किसी फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने का फैसला केवल उसकी कामयाबी के आधार पर नहीं हो सकता है।

अभिषेक ने एक बातचीत के दौरान बोला कि उन्हें उम्मीद है कि 2 अक्टूबर को आगे भी ‘दृश्यम डे’ के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने बोला कि दर्शकों को फिल्म पसंद आ रही है और वे इसके बारे में चर्चा भी कर रहे हैं, लेकिन कहानी पूरी हो चुकी है।

अभिषेक के अनुसार, कई लोग उनसे चौथे पार्ट की संभावना के बारे में पूछ रहे हैं, कहानी को आगे बढ़ाना ही उद्देश्य नहीं है। उन्होंने मौजूदा फिल्म के अंत को फ्रेंचाइजी के लिए उपयुक्त कहा।

2 अक्टूबर को रिलीज हुई ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’ अजय देवगन ने विजय सालगांवकर की भूमिका दोहराई है। फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत सहित कई स्टार्स अहम भूमिकाओं में हैं।

ये भी पढ़े : पेरिस में जान्हवी का देसी जलवा, ऑफ-व्हाइट साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here