बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने पेरिस में हुए बीओएफ 500 गाला में अपने देसी अंदाज से सभी का ध्यान खींचा। इस मौके पर वह पंकज एस हेरिटेज के कस्टम आउटफिट में नजर आईं, जिसे रिया कपूर ने स्टाइल किया था। उन्होंने इस इवेंट के लिए एक खूबसूरत ऑफ-व्हाइट साड़ी पहनी।
फैशन स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने जान्हवी के इस पूरे लुक की डिटेल के बारे में बताया कि उनकी साड़ी 460 काउंट बंगाल मलमल से तैयार की गई थी। इस खास मलमल को ‘बाफ्त-ए-हवा’, ‘शबनमी’ और ‘चांदनी’ से भी जाना जाता है, जो पूरी तरह भारत में बुनी गई है। ये भारत की धरोहर का सम्मान है। एक्ट्रेस की साड़ी में भारतीय टेक्सटाइल की खूबसूरती के साथ पारंपरिक कारीगरी का शानदार मेल नजर आया।

उनकी साड़ी को और खास बनाने के लिए इसके साथ ऑर्नेट स्लीव्स जोड़ी गई थीं। इन स्लीव्स पर पोल्की, गार्नेट और एमराल्ड जैसे कीमती पत्थरों का इस्तेमाल हुआ था। सराफा टैसल्स, किरण और रेशम की फ्रिंजिंग ने पूरे लुक को और रॉयल टच दिया।
एक्ट्रेस ने ऑफ-व्हाइट कलर की छह गज की साड़ी को बेहद खूबसूरती से कैरी किया। साड़ी की फ्लोइंग ड्रेपिंग के साथ गोल्ड डिटेलिंग, मोती, शेल्स और टैसल्स का इस्तेमाल किया गया था, जो पूरे लुक को अलग और स्टाइलिश बना रहा था।

उन्होंने इसके साथ मैचिंग बस्टियर स्टाइल ब्लाउज पहना, जिसमें पतली स्ट्रैप्स और स्वीटहार्ट नेकलाइन थी। जान्हवी का यह लुक मॉडर्न फैशन और पारंपरिक भारतीय क्राफ्ट का खूबसूरत कॉम्बिनेशन था।
ये भी पढ़े : जाह्नवी कपूर कान्स में छाईं : बैकलेस गाउन में दिखा दिलकश अंदाज













