मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ईठा’ की रिलीज डेट में बदलाव हुआ है। मेकर्स ने मंगलवार को आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
‘ईठा’ 28 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। वहीं साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को रिलीज होने वाली है। ऐसे में ‘टॉक्सिक’ के साथ होने वाली टक्कर से बचने के लिए निर्माताओं ने यह फैसला लिया है।
अगस्त का क्लैश टालने के बाद भी ‘ईठा’ के सामने चुनौतियां खत्म नहीं हुई हैं। फिल्म के लिए अब दिसंबर का पहला हफ्ता नया इम्तिहान बनने जा रहा है, क्योंकि इस दौरान बॉक्स ऑफिस पर एक साथ कई बड़ी फिल्में दस्तक देने वाली हैं।
#BreakingNews… SHRADDHA KAPOOR IN & AS 'EETHA' – NEW RELEASE DATE ANNOUNCED… #ShraddhaKapoor returns in a powerful, author-backed role with #Eetha… The film gets a new release date: 4 Dec 2026.
Following the blockbuster success of #Chhaava, producer Dinesh Vijan and… pic.twitter.com/OWv47jruMJ
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 11, 2026
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास की ‘फौजी’ फिल्म 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में उतरेगी। अक्षय कुमार और अनीस बज्मी की अनटाइटल्ड कॉमेडी फिल्म भी 4 दिसंबर को रिलीज हो रही है। 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली ‘ईठा’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतरते ही अक्षय कुमार और प्रभास की फिल्मों से सीधी टक्कर लेगी।
क्या है ‘ईठा’ की कहानी? जानिए फिल्म से जुड़ी खास बातें
‘ईठा’ मशहूर मराठी तमाशा और लावणी लोक कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की बायोपिक है। इसमें श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब जैसे दमदार कलाकार मुख्य भूमिकाओं में होंगे।
TOOFAN ke liye taiyaar rehna… kyunki #EETHA aa rahi hai, 4th December ko! 💃🔥 pic.twitter.com/K9Ss2IjEOT
— Maddockfilms (@MaddockFilms) August 11, 2026
फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं। इसका निर्माण मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशंस के बैनर तले हो रहा है। मैडॉक फिल्म्स के साथ दोनों की यह पहली फिल्म नहीं है, लेकिन निर्देशक लक्ष्मण उतेकर और श्रद्धा कपूर की एक साथ यह पहली फिल्म है।
ये भी पढ़े : आउटसाइडर होने की कीमत चुकाई: यामी गौतम बोलीं- ‘खुद को बार-बार साबित करना पड़ा’













