आउटसाइडर होने की कीमत चुकाई: यामी गौतम बोलीं- ‘खुद को बार-बार साबित करना पड़ा’

0
43
Yami Gautam Dhar (@yamigautam)

बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में यामी गौतम का नाम शामिल हैं। उन्होंने 2012 में रिलीज हुई फिल्म विकी डोनर से अपने करियर की शुरुआत की थी।

अब अभिनेत्री ने बताया उरी की सफलता से पहले उन्होंने लगभग इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना लिया था। उन्होंने कहा कि विकी डोनर के बाद उन्हें अच्छे मौके नहीं मिल रहे थे। इसी वजह से उन्होंने इंडस्ट्री को छोड़ने का मन बना लिया था।

एक खास बातचीत में अभिनेत्री ने कहा कि पहली फिल्म की सफलता के बाद भी, लोगों ने उनके लॉन्च को अपरंपरागत माना था क्योंकि उन्हें एक टिपिकल हिरोइन की तरह नहीं इंट्रोड्यूस किया गया था। अभिनेत्री ने माना कि उन्हें लेकर लोगों की इस सोच का असर उनके करियर पर भी पड़ा।

उन्होंने कहा कि सालों तक अच्छे मौके के इंतजार के बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का मन बना लिया था। यामी ने कहा, “उरी और बाला से ठीक पहले, मैंने इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना लिया था। मैंने सोचा था कि मैं हिमाचल वापस चली जाऊंगी। वहां हमारे खेत हैं। मैंने बिल्कुल एक अलग जिंदगी जीने के बारे में सोचा।

मेरे पेरेंट्स बहुत ज्यादा सपोर्टिव थे। उन्होंने कहा- घर आ जाओ और अजीब बात है कि जैसे ही मैंने डर की वजह से इंडस्ट्री से चिपके रहने की कोशिश छोड़ी, सबकुछ बदल गया। उरी मिली, बाला हुई। जीवन लगभग रातों-रात बदल गया।”

इसी बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने आउटसाइडर होने की चुनौतियों पर भी बात की। उन्होंने कहा, “आउटसाइडर होना मुश्किल था। खुद को लगातार साबित करना पड़ता था।

कभी-कभी आपको लगता है कि आप किसी एक खास मौके के लिए बिल्कुल तैयार हैं, लेकिन फिर भी किसी और को लगातार मौके मिलते हैं क्योंकि वो पहले से इकोसिस्टम का हिस्सा हैं। आप सोचने लगते हैं अगर मुझे इतने सारे मौके मिलते, तो क्या मैं भी एक एक्टर के तौर पर आगे नहीं बढ़ता? ये सबसे ज्यादा परेशान करता है।

लेकिन मुझे लगता है कि अब चीजें बदल गई हैं। आज दर्शकों को फर्क नहीं पड़ता कि आप कहां से आते हैं। उन्हें सिर्फ इस चीज से फर्क पड़ता है कि क्या आप एक अच्छे एक्टर हैं? क्या आपकी फिल्म देखने लायक है? ये मुझे आगे आने वाली जनरेशन के लिए बहुत उम्मीद देता है।

बता दें, यामी गौतम की उरी द सर्जिकल स्ट्राइक और बाला, दोनों ही फिल्में 2019 में रिलीज हुई थीं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थीं और अभिनेत्री के करियर के लिए अहम साबित हुई थीं।

ये भी पढ़े : ‘पाथेर पांचाली’ देखकर दंग रह गए थे नोलन, अब देखेंगे पूरी ‘अपू ट्रायलॉजी’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here