कमलेश कुमार के नाबाद 79 रन, एलसीए क्लब फाइनल में

1
136

लखनऊ। एलसीए ग्राउंड पर खेले गए सेवन-ए-साइड क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में एलसीए क्लब ने एलसीए हॉस्टल को 4 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

टॉस जीतकर एलसीए क्लब के कप्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एलसीए हॉस्टल की टीम ने निर्धारित ओवरों में भानु प्रताप के 31 रन, मो. अलमीन के 14 रन और रेहान सिंह के 13 रनों की बदौलत सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।

एलसीए क्लब की ओर से गेंदबाजी में कप्तान मोहम्मद हैदर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए, जबकि दिव्यांश और तेजस्वी को 1-1 विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलसीए क्लब की शुरुआत लड़खड़ाई, लेकिन कमलेश कुमार ने मोर्चा संभालते हुए नाबाद 79 रनों की शानदार मैच विनिंग पारी खेली। कप्तान हैदर ने 6 रनों का योगदान दिया। एलसीए क्लब ने यह मैच आसानी से 4 विकेट से जीत लिया।

इस शानदार पारी के लिए कमलेश कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट का तीसरे स्थान के लिए मुकाबला कल खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें : वाजी हैदर की कप्तानी पारी से मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब फाइनल में

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here