वाजी हैदर की कप्तानी पारी से मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब फाइनल में

1
116

लखनऊ। एलसीए न्यू सेंटर ग्राउंड पर खेले जा रहे एलसीए सेवन-ए-साइड क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब ने सफीपुर क्रिकेट क्लब को 24 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। मैनचेस्टर की जीत के नायक कप्तान वाजी हैदर रहे, जिन्होंने 80 रन की शानदार पारी खेलने के साथ एक विकेट भी हासिल किया।

टॉस जीतकर मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 109 रन बनाए। कप्तान वाजी हैदर ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 80 रन बनाए। अब्दुल करीम ने 15 और शाहरुख ने 10 रन का योगदान दिया। सफीपुर की ओर से कृष्णा रावत ने तीन और अमन ने दो विकेट लिए।

110 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सफीपुर क्रिकेट क्लब की टीम 85 रन पर ही सिमट गई। कप्तान कृष्णा रावत ने 30, अमन ने 28 और लमन ने 15 रन बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। मैनचेस्टर की ओर से दिव्यांश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए। सौरभ और वाजी हैदर को एक-एक विकेट मिला।

इस तरह मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब ने 24 रन से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। शानदार 80 रन की पारी और एक विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कप्तान वाजी हैदर को दिया गया।

ये भी पढ़ें : मोहम्मद हैदर के ऑलराउंड खेल से एलसीए क्लब सेमीफाइनल में

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here