मोहम्मद हैदर के ऑलराउंड खेल से एलसीए क्लब सेमीफाइनल में

0
56

लखनऊ। एलसीए न्यू सेंटर ग्राउंड पर चल रहे सेवन-ए-साइड क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल में एलसीए क्लब ने शीश महल क्रिकेट क्लब को 26 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। कप्तान मोहम्मद हैदर के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत एलसीए क्लब ने मुकाबले में जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर शीश महल क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। एलसीए क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित सात ओवर में 99 रन बनाए।

कमलेश ने 41 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान मोहम्मद हैदर ने 32 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। आदित्य ने 10 रन बनाए और अली ने अंतिम ओवरों में तेज बल्लेबाजी करते हुए 20 रन जोड़े। शीश महल की ओर से अलमीन ने तीन विकेट और विपुल ने एक विकेट हासिल किया।

ये भी पढ़ें : वाजी हैदर के ऑलराउंड प्रदर्शन से मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में

100 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शीश महल क्रिकेट क्लब की टीम LCA के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 73 रन पर ऑलआउट हो गई। जियाउल रहमान ने 23 रन, करण सोनी ने 12 रन और अलमीन ने 10 रन बनाए।

LCA क्लब की ओर से कप्तान मोहम्मद हैदर ने गेंदबाजी में भी प्रभावी प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट चटकाए। तेजस को एक विकेट मिला। इस तरह एलसीए क्लब ने 26 रन से मुकाबला अपने नाम कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कप्तान मोहम्मद हैदर को 32 रन बनाने और तीन विकेट लेने के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here