लालगंज, रायबरेली। डॉ. रिज़वी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, चिकमंडी, लालगंज में आयोजित जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर 16 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
चयनित खिलाड़ी 16 सितंबर को लखनऊ में होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में रायबरेली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में यूपी बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में कक्षा छह से 12 तक अध्ययनरत 35 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले हुए, जिसके बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तर के लिए किया गया।
मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों में संदीप, शिफा कुलसुम, प्रियांश मौर्य, वंश मौर्य, सुष्मिता सोनकर, राधिका तिवारी, संस्कार, अब्दुल्ला ऑलवेज, अदिति, निर्भय, कैश कश्यप, अंशु साहू, रामगोपाल, रोहित और आरम्भ शुक्ला शामिल हैं।
खिलाड़ियों के चयन पर जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, माध्यमिक खेलकूद संघ के सचिव अजय सिंह चंदेल, ताइक्वांडो जिला सचिव डॉ. अताउर रहमान, डिंपी तिवारी, संतलाल,
खेल शिक्षक सदानन्द, मोहम्मद अनीस, महताब आलम, अमान मंसूरी, ऐमन, अरविन्द सोनकर, जितेंद्र प्रजापति, चंद्र प्रकाश तिवारी और सुयश शुक्ला सहित अन्य लोगों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सफलता की कामना की।
ये भी पढ़ें : राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आयरा गुप्ता ने जीता स्वर्ण पदक













