लखनऊ। LCA ग्राउंड, चौक पर आज खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल में मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब ने लखनऊ क्रिकेट एकेडमी चौक को 60 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब ने निर्धारित ओवरों में शानदार स्कोर खड़ा किया। कप्तान वाजी हैदर ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 32 गेंदों में 91_ रनों की नाबाद पारी खेली। उनका साथ अब्दुल ने दिया जिन्होंने 10 गेंद पर 16 रन बनाए।
लखनऊ क्रिकेट एकेडमी चौक की ओर से गेंदबाजी में अजित कुमार ने 3 विकेट और रियांश सिंह ने 2 विकेट लिए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी LCA चौक की टीम 66 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए शाहरुख ने 38 रन और रियांश ने 11 रन का योगदान दिया।
मैनचेस्टर की ओर से गेंदबाजी में भी कप्तान वाजी हैदर ने कमाल दिखाया, उन्होंने 4 विकेट लिए, जबकि तेजस और अंश को 1-1 विकेट मिला। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन (32 गेंद में 91_ रन और 4 विकेट) के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वाजी हैदर को दिया गया।











