गोपी नाथ लक्ष्मण दास रस्तोगी इण्टर कालेज प्रांगण में माध्यमिक विद्यालयीय मंडलीय कलारीपट्टू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन विद्यालय प्रधानाचार्य आलोक कुमार मिश्रा ने किया प्रतियोगिता में लाठी, फ़ाइट व मेंपट्टू तीन इवेंट में काली चरण इण्टर कालेज ने 07 गोल्ड मेडल 01 ब्रॉस मेडल प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में मुख्य रूप से मंडलीय क्रीड़ा सचिव विश्वजीत पाण्डेय, मुक्ता बब्बर, विप्लव चौधरी, अंकुर पाण्डेय, सूरज त्रिपाठी, नूपुर दुबे, प्रमिला भारती, नवप्रीत कौर, सनी रावत, नितेश व सोमेश कुमार सभी ने प्रतियोगिता को कराने में अपना सहयोग प्रदान किया।
प्रतियोगिता संयोजक सचिव लईक खान ने चयनित मंडलीय कलारीपट्टू टीम को घोषणा की, जो स्टेट विद्यालयीय प्रतियोगिता लखनऊ में आगे प्रतिभाग करेगी।
मंडलीय टीम इस प्रकार है।
अंडर 17 बालक वर्ग लाठी में दिवांशु कश्यप व प्रिंस मौर्य
काली चरण इण्टर कॉलेज,
फ़ाइट में रुद्र प्रताप विजेल मोंटेसरी स्कूल
मेंपट्टू में प्रिंस मौर्य काली चरण इण्टर कॉलेज,
अंडर 17 बालिका वर्ग लाठी में शिवानी रावत सिटी मॉर्डन स्कूल व प्रांशी काली चरण इण्टर कॉलेज,
फाइट में प्रांशी काली चरण इण्टर कॉलेज,
मेंपट्टू में शिवानी रावत सिटी मॉर्डन स्कूल
अंडर 19 बालक वर्ग लाठी में
लकी सिंह गौतम काली चरण इण्टर कॉलेज व निखिल रावत ब्राइट बेंज पब्लिक स्कूल
फाइट में निखिल रावत ब्राइट बेंज पब्लिक स्कूल
मेयपट्टू में तुषार काली चरण इण्टर कॉलेज,
अंडर 19 बालिका वर्ग लाठी में अदिति देवी व नाजनीन, बिजेल मोंटेसरी स्कूल
फ़ाइट में समरीन बानो विजेल मोंटेसरी स्कूल
मेंपट्टू में समरीन बानो विजेल मोंटेसरी स्कूल।











