बड़ी उपलब्धि : लखनऊ पूर्वी में दो रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को मिली सैद्धांतिक सहमति

0
21

लखनऊ। देश के यशस्वी रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के लोकप्रिय सांसद राजनाथ सिंह के मार्गदर्शन तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार नई गति मिल रही है। इसी क्रम में लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी एवं महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है।

क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में जुगौली क्रॉसिंग एवं महानगर क्रॉसिंग पर 02-लेन रेलवे उपरिगामी सेतु (ROB) के निर्माण को राज्य सरकार एवं पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी गई है।

🔴 दोनों ROB को मिली सैद्धांतिक सहमति

जुगौली क्रॉसिंग — ₹168 करोड़
महानगर क्रॉसिंग — ₹165 करोड़

कुल अनुमानित लागत — लगभग ₹333 करोड़

दोनों परियोजनाओं के लिए सैद्धांतिक सहमति मिलना लखनऊ पूर्वी के हजारों नागरिकों के लिए बड़ी राहत और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अब वित्तीय वर्ष 2026-27 में वित्तीय स्वीकृति जारी कर निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव द्वारा दोनों परियोजनाओं के संबंध में शासन एवं रेलवे के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत कर लगातार प्रयास किए जा रहे थे। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए किए गए इन निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप दोनों महत्वपूर्ण ROB परियोजनाओं को सैद्धांतिक सहमति मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

जुगौली क्रॉसिंग पर ₹168 करोड़ की लागत से बनेगा ROB

जुगौली रेलवे क्रॉसिंग के सम्पार संख्या 3 एएमएल पर प्रस्तावित 02-लेन रेलवे उपरिगामी सेतु की कुल लंबाई 763.40 मीटर तथा अनुमानित लागत ₹168 करोड़ है।

इस ROB के निर्माण से विश्वास खंड, गोमती नगर, लोहिया चौराहा, रविन्द्रपल्ली, ब्रह्मपुरी एवं इंदिरा नगर सहित आसपास के अनेक क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा।

महानगर क्रॉसिंग पर ₹165 करोड़ की लागत से बनेगा ROB

सम्पार संख्या 6 एमएल/स्पेशल (महानगर क्रॉसिंग) पर प्रस्तावित 02-लेन रेलवे उपरिगामी सेतु की लंबाई 813.40 मीटर तथा अनुमानित लागत ₹165 करोड़ है।

इसके निर्माण से महानगर, छन्नी लाल चौराहा, विवेकानंद अस्पताल, अयोध्या रोड, आईटी चौराहा, गोल मार्केट, कपूरथला, अलीगंज, निशातगंज एवं डालीगंज सहित आसपास के प्रमुख क्षेत्रों के बीच आवागमन सुगम होगा।

लखनऊ पूर्वी की यातायात व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

दोनों ROB परियोजनाओं की अनुमानित संयुक्त लागत लगभग ₹333 करोड़ है। इनके निर्माण से रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम में कमी आएगी, आवागमन का समय बचेगा तथा क्षेत्र के प्रमुख आवासीय, व्यावसायिक एवं संस्थागत क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने कहा कि जुगौली एवं महानगर क्रॉसिंग पर ROB को मिली सैद्धांतिक सहमति क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने कहा “जनता की समस्या को अपनी समस्या मानकर उसके स्थायी समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना ही मेरा संकल्प है। रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के लोकप्रिय सांसद राजनाथ सिंह के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लखनऊ पूर्वी में विकास की गति निरंतर आगे बढ़ रही है।

जुगौली और महानगर क्रॉसिंग पर ROB को मिली सैद्धांतिक सहमति इसी विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। निर्माण की दिशा में आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर इन परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रयास जारी रहेंगे।”

सैद्धांतिक सहमति से निर्माण की दिशा में खुला रास्ता

जुगौली और महानगर क्रॉसिंग पर ROB को मिली सैद्धांतिक सहमति लखनऊ पूर्वी में सुगम यातायात, बेहतर कनेक्टिविटी और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विकास की गति निरंतर जारी है। लखनऊ पूर्वी के सर्वांगीण विकास का संकल्प निरंतर आगे बढ़ रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here