प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स का राष्ट्रीय अधिवेशन, कई विभूतियां सम्मानित

0
53

मुंबई। प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (पंजीकृत) के चौथे राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में देशभर से आए पत्रकारों, समाजसेवियों, कलाकारों और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध गायिका पद्मश्री सोमा घोष रहीं। उन्होंने कहा कि यदि हम सभी संगीत को अपने जीवन का हिस्सा बना लें तो समाज में शांति स्थापित की जा सकती है।

हम यदि संगीत को अपना लें तो समाज में शांति स्थापित हो जाएगी: पद्मश्री सोमा घोष

अटल स्मृति उद्यान सभागार, बोरीवली वेस्ट, मुंबई में आयोजित समारोह की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सैयद खालिद कैस एडवोकेट ने की।

कार्यक्रम का आयोजन संगठन की मुंबई प्रभारी शशि दीप ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी शंकर घनशामदास अंदानी, फिल्म अभिनेता गिरीश थापर, जनप्रतिनिधि निशा पारुलेकर सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी शंकर घनशामदास अंदानी को संगठन के राष्ट्रीय सम्मान ‘राष्ट्र माणिक’ से सम्मानित किया गया। प्रसिद्ध समाजसेवी जकारिया लकड़ावाला को ‘समाज भूषण’ तथा समाजसेवी ईश्वर किशनलाल अग्रवाल को ‘भारत भूषण’ सम्मान दिया गया।

पंच कोशा थेरेपी की संस्थापक एवं कैंसर रोगियों के लिए कार्य करने वाली डॉ. सुवि मनीष स्वामी को ‘Asia’s Most Influential Woman Award-2026’ से सम्मानित किया गया। इस वर्ष का ‘मणिकर्णिका अवॉर्ड’ बैतूल, मध्य प्रदेश की साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉ. मंजू लंगोटे को प्रदान किया गया।

वहीं ‘राष्ट्र भूषण’ सम्मान से गोवा के पत्रकार एवं समाजसेवी संदीप प्रभुगांवकर, बोरसद, गुजरात के मीडिया पर्सन शाकिर मलिक, अहमदाबाद के चिकित्सक डॉ. शाह इलियास भाई यूनुस भाई और निम्बाहेड़ा, राजस्थान के पत्रकार रियाज खान को सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें: गणपति उत्सव की राशि से जरूरतमंद बच्चों का होगा की पालन-पोषण

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के समाजसेवी एवं साहित्यकार कैलाशवासी भगवत प्रसाद केशकर की स्मृति में दिया जाने वाला ‘भागवत प्रसाद स्मृति सम्मान’ इस वर्ष राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ की पंडवानी साधिका तरुणा साहू को प्रदान किया गया। ‘समाज गौरव’ सम्मान से फिल्म फोटोग्राफर राजू असरानी और विजय तस्वीर को सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान पद्मश्री सोमा घोष की एल्बम ‘छोटी सी जिंदगी’ का विमोचन भी किया गया। इसके अलावा संगठन की राष्ट्रीय स्मारिका और टेलीफोन डायरेक्टरी का भी विमोचन हुआ। कार्यक्रम में पत्रकार सुरक्षा कानून और पत्रकारों के कल्याण से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here