वित्तीय सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और टियर-2 व टियर-3 बाजारों में उद्यमिता को प्रोत्साहित करने वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) नमदेव फिनवेस्ट लिमिटेड ने अमित सैनी को हेड ऑफ रिस्क मैनेजमेंट नियुक्त किया है।
इस नियुक्ति का उद्देश्य कंपनी की जोखिम प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत बनाने के साथ जिम्मेदार कर्ज वितरण तथा क्रेडिट प्रक्रियाओं को बेहतर बनाना है।
वित्तीय समावेशन और जिम्मेदार कर्ज वितरण को बढ़ावा देने की दिशा में कंपनी की पहल
अमित सैनी को रिटेल और एमएसएमई फाइनेंस के क्षेत्र में जोखिम प्रबंधन का व्यापक अनुभव है। क्रेडिट अंडरराइटिंग और रिस्क मैनेजमेंट के क्षेत्र में उनका मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड रहा है।
नमदेव फिनवेस्ट से जुड़ने से पहले वह चॉइस फिनसर्व में चीफ रिस्क ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा उन्होंने लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस लिमिटेड और आवास फाइनेंसियर्स लिमिटेड में भी महत्वपूर्ण नेतृत्वकारी जिम्मेदारियां निभाई हैं।
नई भूमिका में सैनी कंपनी की जोखिम प्रबंधन प्रक्रियाओं को मजबूत करने, जोखिम आकलन के ढांचे को बेहतर बनाने और बड़े स्तर पर लागू की जा सकने वाली क्रेडिट अंडरराइटिंग प्रक्रियाएं विकसित करने की जिम्मेदारी संभालेंगे।
उनके अनुभव से कंपनी को कर्ज वितरण में सतर्कता बनाए रखने और कारोबार की दीर्घकालिक वृद्धि के लिए बेहतर रणनीति तैयार करने में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें : उबर ने भारत में अपने 20 लाख से ज्यादा ड्राइवरों के लिए पेश किए नए फीचर्स
कंपनी की यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब नमदेव फिनवेस्ट उन टियर-2 और टियर-3 बाजारों में अपनी पहुंच बढ़ा रही है, जहां अब भी वित्तीय सेवाओं की उपलब्धता सीमित है।
ऐसे बाजारों में कर्ज देने के लिए ग्राहकों की वित्तीय स्थिति, कारोबार से होने वाली नकदी की आवक और स्थानीय बाजार की परिस्थितियों का सही आकलन महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में मजबूत जोखिम प्रबंधन और प्रभाव













