तीन साल के लिए पुनर्गठित हुआ सीबीएफसी, 18 नए सदस्यों में कई बड़े नाम

0
28
साभार : गूगल

बुधवार को भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बताया है कि सीबीएफसी (केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड) का पुनर्गठन कर दिया गया है।

सीबीएफसी के इस नए बोर्ड में फिल्म इंडस्ट्री के 18 नामी चेहरों के नाम शामिल हैं। सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा इस नए बदलाव को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा।

सीबीएफसी का ये पुनर्गठन केंद्र सरकार द्वारा सिनेमैटोग्राफ एक्ट, 1952 की धारा 3 की उप-धारा (1) और सिनेमैटोग्राफ (सर्टिफिकेशन) नियम, 2024 के नियम 3 के तहत किया गया है। सीबीएफसी के नए सदस्यों की लिस्ट में प्रीति जिंटा, पंकज त्रिपाठी समेत 18 नए सदस्यों को जोड़ा गया है।

सरकार से आया ये आदेश तीन साल की अवधि या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। पुनर्गठित केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड में 18 सदस्य शामिल हैं। इन सदस्यों में विनोद अनुपम, मनोज जोशी, अभिषेक जैन, रिक्की केज, प्रियदर्शन, सुनील शेट्टी, हंसराज हंस, सुप्रिया यारलागड्डा, यतींद्र मिश्र, रूपाली गांगुली, प्रीति जिंटा, नीला माधव पांडा, पंकज त्रिपाठी, प्रोसेनजीत चटर्जी, पल्लवी जोशी, निशिगंधा वाड, वामन केन्द्रे और रमेश पतंगे शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, ये पुनर्गठन पिछले कुछ वक्त से लंबित था क्योंकि पिछले बोर्ड के कुछ सदस्य अब सक्रिय नहीं थे और कुछ अन्य सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो चुका था। सीबीएफसी का पुनर्गठन आमतौर पर हर तीन साल में किया जाता है। पिछली बार साल 2017 में 12 सदस्यों के साथ बोर्ड का पुनर्गठन किया गया था।

ये भी पढ़े : रानी मुखर्जी ने मराठी में बयां की भावनाएं, राज कपूर पुरस्कार को बताया खास सम्मान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here