शीर्ष वरीय जतिन एवं सातवीं वरीय आदित्य उलटफेर का शिकार

1
69

लखनऊ। तृतीय डॉ. केएल गर्ग आल इंडिया पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में एकल क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीय हरियाणा के जतिन नैन और सातवीं वरीय पंजाब के आदित्य कुमार उलटफेर का शिकार हो गए।

तृतीय डॉ. केएल गर्ग आल इंडिया पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट

एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट में बुधवार को क्वार्टर फाइनल खेले गए।

पहले क्वार्टर फाइनल में पांचवीं वरीय सुनील कुमार ने शीर्ष वरीय जतिन नैन को हराकर बड़ा उलटफेर किया। हरियाणा के दोनों खिलाड़ियों के बीच हुए कड़े मुकाबले में सुनील ने 4-6, 6-4, 6-4 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। जतिन ने पहला सेट अपने नाम किया लेकिन फिर लय कायम न रख सके।

जतिन नैन को हराकर सुनील कुमार एकल सेमीफाइनल में

एकल के एक अन्य मुकाबले में पश्चिम बंगाल के मयंद तिवारी ने सातवीं वरीय पंजाब के आदित्य कुमार को 3-6, 6-2, 6-0 से हराकर उलटफेर करते हुए अंतिम चार में प्रवेश किया। मयंद ने इससे पूर्व पहले राउंड में वरीय खिलाड़ी के खिलाफ जीत दर्ज की थी।

पश्चिम बंगाल के मयंद तिवारी उलटफेर भरी जीत के साथ अंतिम चार में

वहीं दिल्ली के रिकी चौधरी ने असम के उदित को 2-6, 7-6(4), 6-4 से हराया। रिकी ने पहला सेट गंवाने के बाद रणनीति बदली और दूसरा सेट टाईब्रेक में जीता।

इसके बाद तीसरे सेट में जीत से रिकी ने मैच अपने नाम कर लिया। चौथे क्वार्टर फाइनल में दूसरी वरीय कर्नाटक के सूरज ने छठी वरीय हरियाणा के आदित्य मोर को 7-5, 6-1 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

ऋषि-शिवा की तीसरी वरीय जोड़ी को हराकर कनिष्क-रिकी युगल सेमीफाइनल में

बुधवार को ही युगल के क्वार्टर फाइनल खेले गए। पहले मैच में हरियाणा के आदित्य मोर और असम के उदित गोगोई की जोड़ी ने छत्तीसगढ़ के एमोन और उत्तर प्रदेश के ओमेश को 6-1, 6-4 से हराया।

दूसरे क्वार्टर फाइनल में दिल्ली के सागर और पश्चिम बंगाल के फरदीन की जोड़ी ने तेलंगाना के देवरापल्ली अखिल और देवहर्षित को 6-4, 7-5 से मात दी। तीसरे मुकाबले में गुजरात के कनिष्क और दिल्ली के रिकी ने तीसरी वरीय उत्तर प्रदेश के ऋषि और हरियाणा के शिवा को 6-2, 6-4 से हराकर उलटफेर करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।

ये भी पढ़ें : जतिन, सुनील, सूरज की संघर्षपूर्ण जीत, मयंद, उदित, रिकी भी क्वार्टर फाइनल में

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here