‘बिग बॉस 20’ को शुरू हुए अब दो हफ्ते हो गए हैं। ऐसे में बीते दिनों का ‘वीकेंड का वार’ काफी जबरदस्त रहा। शो पर सलमान खान ने घरवालों को जमकर सुनाया। एक्टर ने उनके पूरे वीक का हिसाब किताब किया।
‘वीकेंड का वार’ में सलमान का मूड काफी खराब नजर आया। सलमान ने न सिर्फ कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई, बल्कि उन्होंने ट्रोलर्स और पपराजी को भी जमकर सुनाया।
अभिनेता ने अपनी बदली हुई बॉडी पर कमेंट करने वालों का मुंह बंद करने के लिए शर्ट उतारने के बाद, उन्होंने अपनी पुरानी दोस्त और को-स्टार कटरीना कैफ का भी बचाव किया, जो मां बनने के बाद इन दिनों अपने बढ़े हुए वजन के लिए लगातार ट्रोल हो रही हैं।
दरअसल, हाल ही में कटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल संग मुकेश और नीता अंबानी के गणपति सेलिब्रेशन कार्यक्रम में अपने पति विक्की कौशल संग शामिल हुईं। इसी के बाद से ही वो अपने लुक को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं।
लोग उनके पहले बच्चे के जन्म के बाद बढ़े वजन को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कई लोगों ने इतने हेट कमेंट्स किए की आप सोच भी नहीं सकते। ऐसे में अब सलमान भी उनके साथ खड़े नजर आए।
बिग बॉस के शनिवार के एपिसोड में, उन्होंने इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स के बीच हुए एक मामले पर बात की। एक टास्क के दौरान हुई लड़ाई के बाद, यूट्यूबर ScoutOP ने अपनी YouTube और गेमिंग कम्युनिटी से अरिश्फा खान के बारे में कहा था, ‘खत्म कर दो इसको’।
इस बात का जिक्र करते हुए, सलमान खान ने कहा कि कैसे ट्रोल अक्सर सोशल मीडिया से पैसे कमाने के चक्कर में लोगों के लुक्स पर कमेंट करके उन्हें निशाना बनाते हैं।
सलमान ने कहा, ‘किसी को नीचा दिखाकर आप पैसे कमा रहे हैं। ट्रोल अक्सर सेलिब्रिटीज को उनके शरीर, वजन, लुक्स, परिवार, करियर में असफलता और मां बनने जैसी निजी चीज़ों को लेकर निशाना बनाते हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘आप अपनी परवरिश दिखा रहे हो।’
सलमान ने प्रेग्नेंसी के बाद कटरीना कैफ को ट्रोल किए जाने पर बात करते हुए सवाल उठाया कि लोग एक्ट्रेस के वजन और लुक्स पर कमेंट क्यों करते हैं, जबकि वह हाल ही में मां बनी हैं। उन्होंने कहा, ‘प्रेग्नेंट होने के बाद हर किसी का वजन बढ़ता है और फिल्मों में लौटने पर वह फिर से फिट हो जाएंगी।’
उन्होंने यह भी कहा कि कैफ को अपने परिवार के साथ समय बिताने देना चाहिए। साथ ही सलमान ने उन लोगों की भी आलोचना की जो दूसरों को ट्रोल करते समय अपनी पहचान छुपाते हैं। उन्होंने सवाल किया कि कोई व्यक्ति जो ‘खुद अपनी शक्ल से इतना परेशान’ हो, वह किसी दूसरे के लुक्स और वजन पर कमेंट कैसे कर सकता है।
उन्होंने खुद के ट्रोल होने के बारे में भी बात की। एक्टर ने कहा कि लोग दूसरों की नाकामियों का जश्न मनाते हैं और उम्र बढ़ने पर उन्हें निशाना बनाते हैं। उन्होंने कहा, ‘बूढ़ा हो गया, जाहिर है 60 साल का हो गया हूं।’ सलमान ने आगे कहा, ‘आप हर समय ‘मैंने प्यार किया’ वाले हीरो जैसे नहीं दिख सकते।’
उन्होंने ऐसी ट्रोलिंग के पीछे की मंशा पर भी सवाल उठाते हुए पूछा, ‘आप क्या ट्रोल करना चाहते हैं और क्यों ट्रोल करना चाहते हैं?’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ प्रोड्यूसर या एक्टर सेलिब्रिटीज को ऑनलाइन निशाना बनाने के लिए लोगों को पैसे देकर ऐसे व्यवहार को बढ़ावा दे सकते हैं।
ये भी पढ़े : तीन साल के लिए पुनर्गठित हुआ सीबीएफसी, 18 नए सदस्यों में कई बड़े नाम












