‘संडेज ऑन साइकिल’ में छात्रों ने दिया फिटनेस और नशामुक्त भारत का संदेश

0
110

लखनऊ। फिटनेस को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और युवाओं को नशामुक्ति का संदेश देने के उद्देश्य से भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के नेताजी सुभाष क्षेत्रीय केंद्र (एनएसआरसी), लखनऊ में रविवार को ‘संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

स्कूल, कॉलेज एवं विश्वविद्यालय थीम पर आयोजित इस अभियान में 150 से अधिक छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने साइकिल रैली, योग तथा जुम्बा सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह सात बजे हुआ। इसमें हीरा लाल यादव स्कूल, हीरा लाल यादव डिग्री कॉलेज, एक्सीलिया स्कूल और जयपुरिया स्कूल के विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से ‘नशा मुक्त भारत’ की शपथ लेकर की और समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

शपथ ग्रहण के बाद प्रतिभागियों ने जुम्बा और योग सत्र में हिस्सा लिया। इसके बाद साई एनएसआरसी परिसर में छह किलोमीटर की साइकिल रैली निकाली गई। इस दौरान प्रतिभागियों को फिटनेस के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और साइकिल को स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

ये भी पढ़ें : साई लखनऊ में स्वच्छता अभियान, खिलाड़ियों ने संभाली परिसर साफ रखने की जिम्मेदारी

ये भी पढ़ें : खेलो इंडिया योजना के लिए ₹36,441 करोड़ मंजूर, खिलाड़ियों को बड़ा लाभ

ये भी पढ़े : साई लखनऊ में ओलंपिक मेडल विनर सहरावत सहित दिग्गजों ने किया योग

ये भी पढ़ें : साई लखनऊ में ‘संडे ऑन साइकिल’, 100 खेलो इंडिया केंद्रों से जुड़े लोग

कार्यक्रम में हीरा लाल यादव स्कूल एवं डिग्री कॉलेज के मुकेश, एक्सीलिया स्कूल के सूर्य तथा जयपुरिया स्कूल के रवि ने विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें नियमित रूप से खेल एवं शारीरिक गतिविधियों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।

एनएसआरसी लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लिया, जबकि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में एनएसआरसी लखनऊ के अधीन संचालित 100 खेलो इंडिया केंद्रों से लगभग 2,000 लोगों ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर इस अभियान में सहभागिता की।

साई लखनऊ के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी आत्मा प्रकाश, निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सिंह, सहायक निदेशक मनीष कुमार तथा प्रवीण कुमार सीएम ने प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए युवाओं से खेल, फिटनेस और नशामुक्त जीवनशैली को अपनाने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें :

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here