‘द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ का ‘छठी मैया’ गाना रिलीज, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

0
35
साभार : सोशल मीडिया

फिल्म ‘द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ का गाना ‘छठी मैया’ रिलीज हो चुका है। इस गाने का सभी को बेसब्री से इंतजार था। जब से फैंस को पता चला है कि फिल्म में छठ पूजा को भी दिखाया जाएगा और इसमें ‘छठी मैया’ पर गाना भी है, तब से हर किसी की खुशी चरम पर है और अब फाइनली ये गाना रिलीज हो चुका है।

विशाल मिश्रा ने ज़ी म्यूजिक लेबल के तहत ‘छठी मैया’ गाना गाया है। इस दिल को छू लेने वाले गाने के बोल कौशल किशोर ने लिखे हैं और इसकी कोरियोग्राफी चिन्नी प्रकाश ने की है।

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के डिवीज़न, बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा टीवीएफ और 11.11 प्रोडक्शन के साथ मिलकर पेश की जा रही ‘द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना लीड रोल्स में हैं।

फैंस ‘छठी मैया’ गाने को सुनकर पूरी तरह से मंत्रमुग्ध हो गए हैं। कमेंट में भावनाओं की बाढ़ आ गई है। एक ने कमेंट में लिखा- ये फिल्म यूपी, बिहार और झारखंड में फटेगी। एक यूजर ने कहा- आस्था की शक्ति, छठी मैया का आशीर्वाद, फिल्म धमाल मचाएगी।

एक यूजर ने कहा- हमारा छठ पूजा अब सिर्फ बिहार का ही नहीं पूरे संसार का त्यौहार बन चुका है, जय छठी मैया। एक फैन ने लिखा- छठ से पहले फिल्म देखने जरूर जाएंगे।

यह फिल्म एक शहरी आदमी की कहानी है जो अपने पुश्तैनी गांव के प्रतिबंधित जंगल में एक दिव्य देवी को जगा देता है और उसे ऐसी ताकतों का सामना करना पड़ता है जो उसकी समझ से परे हैं। वन देवी की ये कहानी 400 साल पुरानी मानी जाती है जिसे फिल्म में दिखाया जाएगा।

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने बताया कि उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के ‘छठी मैया’ गाने के लिए कैसे तैयारी की। उन्होंने बताया कि इस भक्ति गीत के साथ पूरा न्याय करने के लिए उन्होंने छठ के महत्व को समझने और उसके बारे में जानने की कोशिश की।

दीपक मिश्रा निर्देशित ‘द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ की कहानी अरुणाभ कुमार ने दी है। मनु आनंद डीओपी और विजुअल डायरेक्टर के रूप में टीम में शामिल हैं। शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी निर्मित ‘द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़े : ‘द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में छठ पूजा की महिमा, ‘छठी मैया’ पर तमन्ना का खास अनुभव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here