‘द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में छठ पूजा की महिमा, ‘छठी मैया’ पर तमन्ना का खास अनुभव

0
24
साभार : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए फिल्म ‘द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ तैयार है। इस फिल्म में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के साथ अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य किरदार में हैं। फिल्म की खास बात यह कि इसमें आस्था का महापर्व छठ पूजा के महत्व को दिखाया गया है।

अभिनेत्री ने फिल्म में ‘छठी मैया’ गाने की तैैयारी के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इस भक्ति गीत के साथ पूरा न्याय करने के लिए उन्होंने छठ के महत्व को समझने और उसके बारे में पढ़ने पर खास ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के प्रति मेरे मन में हमेशा से बहुत सम्मान रहा है।

गाने की शूटिंग शुरू करने से पहले, मैंने इस रस्म के महत्व और बिहार व पटना में इसे कैसे मनाया जाता है, यह समझने में काफी समय बिताया। सच कहूं तो, इसकी शक्ति के बारे में जानकर मैं हैरान रह गई। छठी मैय्या के साथ मैंने जो गहरा जुड़ाव महसूस किया, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मैंने खुद को उनसे बहुत गहराई से जुड़ा हुआ पाया।

अभिनेत्री ने कहा कि छठ पूजा ‘द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ का एक बहुत अहम हिस्सा है और मैं इस रस्म का अनुभव किसी और तरीके से नहीं करना चाहती थी। विशाल मिश्रा ने ‘छठी मैय्या’ गाना गाया है। इस दिल को छू लेने वाले गाने के बोल कौशल किशोर ने लिखे हैं और कोरियोग्राफी चिन्नी प्रकाश ने की है।

इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं; फिल्म में पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा है। फैंस की माने तो बॉक्स पर फिल्म अच्छा बिजनेस करेगी। ‘द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़े : ‘लव एंड वॉर’ का शूट पूरा, अब पोस्ट-प्रोडक्शन पर भंसाली का फोकस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here