चंडीगढ़ : राउंड ग्लास टेनिस अकादमी (आरजीटीए) के खिलाड़ी करन सिंह ने इंडोनेशिया के बाली में आयोजित आईटीएफ मेन्स वर्ल्ड टेनिस टूर एम15 में पुरुष सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया। यह करन के करियर का चौथा खिताब और 2026 सीजन का तीसरा खिताब है, जिसमें सिंगल्स वर्ग में यह उनकी दूसरी खिताबी जीत है।
चौथी वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी (एटीपी 604) ने हार्डकोर्ट पर खेले गए बेहद कड़े फाइनल में न्यूजीलैंड के पांचवीं वरीयता प्राप्त आइजैक बेक क्रॉफ्ट को 7-5, 7-6(3) से हराकर खिताब पर कब्जा किया।
करन के लिए यह एक शानदार सप्ताह रहा, जहां उन्होंने बिना एक भी सेट गंवाए खिताब अपने नाम किया। उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत इंडोनेशिया के क्वालिफायर गुनावानट्रिस्मुवंतारा को 6-3, 7-5 से हराकर की।
दूसरे दौर में उन्होंने स्थानीय वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी राफालेंटिनोअलीदाकोस्टा को 6-3, 6-2 से मात दी। क्वार्टर फाइनल में सिंह ने अपना दबदबा जारी रखते हुए एक और इंडोनेशियाई वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी नाथनएंथनीबार्की को 6-1, 6-4 से हराया।
सेमीफाइनल में करन का सामना जापान के सातवीं वरीयता प्राप्त र्योतारोतागुची से हुआ। करन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापानी खिलाड़ी को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से हराया और फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
इंडोनेशिया में सिंगल्स की यह जीत करन के लिए 2026 के बेहद सफल सत्र की एक और शानदार उपलब्धि है। यह खिताब उन्होंने कुछ ही सप्ताह बाद हासिल किया है, जब उन्होंने कजाकिस्तान में आयोजित आईटीएफ एम15 अस्ताना में डबल्स का खिताब जीता था।
अगस्त में रूस के मार्टिन बोरिसियुक के साथ जोड़ी बनाकर खेलते हुए गैर वरीय जोड़ी ने लगातार तीन कड़े मैच टाई-ब्रेकर जीतकर शानदार प्रदर्शन किया था।
इस दौरान उन्होंने सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी को भी उलटफेर का शिकार बनाया। इसके बाद फाइनल में उन्होंने कजाकिस्तान की स्थानीय जोड़ी दानियालरखमतुल्लायेव और दामिरझालगासबे को 6-3, 6-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
ये भी पढ़ें : राउंडग्लास टेनिस अकादमी के पुनीत बने जर्मनी में चैंपियन













