‘लव एंड वॉर’ का शूट पूरा, अब पोस्ट-प्रोडक्शन पर भंसाली का फोकस

2
156
Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

इंडियन सिनेमा में संजय लीला भंसाली उन फिल्ममेकर्स में से जिनकी फिल्में हमेशा लार्जन देन लाइफ होती हैं। संजय लीला भंसाली अपने फैंस को अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज के साथ एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं।

अब जैसे की ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है तो संजय लीला भंसाली का पूरा ध्यान फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन के काम पर होने वाला है। ‘लव एंड वॉर’ सिनेमाघरों में 21 जनवरी 2027 को आएगी।

आपको बता दें कि लव एंड वॉर एक ग्रैंड रोमांटिक वॉर ड्रामा है जिसमें रणबीर-आलिया और विक्की नजर आएंगे और इन तीनों को एक साथ देखना बेहद खास होने वाला है।

ऐसे में, हमेशा शानदार कहानियों को अपने अनोखे ग्रैंड स्टाइल और लाजवाब विजुअल्स के साथ दिखाने के लिए मशहूर संजय लीला भंसाली से इस बार भी देश से लेकर विदेश तक के दर्शकों की उम्मीदें बंधी हुई है कि इस बार भी वह कुछ जबरदस्त लेकर आ रहे हैं।

हालांकि अब तक दर्शकों ने फिल्म की एक झलक तक नहीं देखी है, ऐसे में सभी द्वारा यह देखने का इंतजार किया जा रहा है कि आखिर में इस बार भंसाली की पोटली से कौन सी करिश्माई कहानी सामने आ रही है।

आपको बता दें कि, कहानी कहने के अपने अलग तरह के नजरिए के लिए मशहूर संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। वहीं फिल्म की कहानी के साथ- साथ म्यूजिक भी कमाल ही होगा।

ये भी पढ़े : तैयार हो जाइए, अगले साल 21 जनवरी को थिएटरों में दस्तक देगी ‘लव एंड वॉर’

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here