संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक ड्रामा ‘लव एंड वॉर’ के मेकर्स ने अभिनेता रणबीर कपूर का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है।
फिल्म में रणबीर के साथ-साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी हैं। मेकर्स ने रणबीर का लुक शेयर किया, जिसमें अभिनेता एक दमदार लुक में हैं, उनकी शर्ट की आस्तीन पर खून के धब्बे लगे हैं और शर्ट पर गोली का निशान भी दिख रहे है। साथ ही, उनके चेहरे पर गंभीर भाव हैं।
लुक जारी कर लिखा, “वो रुतबा, वो रौब, वो जुनून। संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में।” मेकर्स ने अपनी पोस्ट के साथ अभिनेता विक्की कौशल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को भी टैग किया है।
Woh rutba, woh raub, woh junoon!
Sanjay Leela Bhansali's Love & War on 21st January 2027 ❤️
See you at the movies! 🎬#LoveAndWar@saregamaglobal #RanbirKapoor @vickykaushal09 @aliaa08 pic.twitter.com/QAYrg7ODsu
— BhansaliProductions (@bhansali_produc) September 24, 2026
फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग हाल ही में पूरी हो चुकी है, जिसके बाद यह पोस्टर सामने आया है। रणबीर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर यह प्रोजेक्ट अब अपनी रिलीज से पहले पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है।
हालांकि, फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को पहले क्रिसमस 2025 पर रिलीज करने की घोषणा की गई थी लेकिन कुछ वजह से इसे टाल दिया गया था और मार्च 2026 में रिलीज करने के लिए बताया गया था। अब मेकर्स ने 21 जनवरी 2027 को नई रिलीज डेट के तौर पर कन्फर्म किया है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक कहानी और किरदारों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।
‘लव एंड वॉर’ रणबीर का संजय लीला भंसाली के साथ रीयूनियन है। उन्होंने 2007 में भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आलिया पहले भंसाली के साथ ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में काम कर चुकी हैं जबकि ‘लव एंड वॉर’ विक्की की डायरेक्टर के साथ पहली फिल्म होगी।
ये भी पढ़े : तैयार हो जाइए, अगले साल 21 जनवरी को थिएटरों में दस्तक देगी ‘लव एंड वॉर’
ये भी पढ़े : ‘लव एंड वॉर’ का शूट पूरा, अब पोस्ट-प्रोडक्शन पर भंसाली का फोकस












