बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फर्स्ट लुक के बाद अब विक्की कौशल के दो पोस्टर्स सामने आए हैं। पोस्टर में विक्की का अंदाज बेहद इंटेंस और प्रभावशाली नजर आ रहा है।
हाथ में सिगरेट और लाइटर लिए उनका लुक किरदार की गंभीरता और दबदबे को दर्शाता है। उनकी गहरी नजरें और दमदार व्यक्तित्व पोस्टर को खास बनाते हैं। फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की जोड़ी एक साथ पर्दे पर नजर आएगी।
Nazre milengi, lekin hatengi nahin! 🧿
Sanjay Leela Bhansali's Love & War on 21st January 2027 ❤️
See you at the movies! 🎬#LoveAndWar@saregamaglobal #RanbirKapoor @vickykaushal09 @aliaa08 #PrernaSingh pic.twitter.com/6v6NdTxFV1
— BhansaliProductions (@bhansali_produc) September 26, 2026
तीनों कलाकारों के सामने आए पोस्टर्स में उनके किरदारों के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं, जिससे फिल्म की कहानी और इसके किरदारों को लेकर दर्शकों की जिज्ञासा बढ़ गई है। विक्की का लुक खास तौर पर उनके अब तक के स्क्रीन अवतारों से अलग नजर आ रहा है। संजय लीला भंसाली की भव्य सिनेमाई शैली में उनका यह अंदाज फिल्म की दुनिया में एक अलग तीव्रता जोड़ता दिखाई दे रहा है।
Woh deewana hai. Uska intezaar hai…
Sanjay Leela Bhansali's Love & War on 21st January 2027 ❤️
See you at the movies 🎬#LoveAndWar #SLB @saregamaglobal #RanbirKapoor @vickykaushal09 @aliaa08 #PrernaSingh pic.twitter.com/hIIaiP7d5J
— BhansaliProductions (@bhansali_produc) September 26, 2026
‘लव एंड वॉर’ को लेकर लंबे समय से दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है और एक-एक करके सामने आ रहे पोस्टर्स ने इसे और बढ़ा दिया है।
ये भी पढ़े : तैयार हो जाइए, अगले साल 21 जनवरी को थिएटरों में दस्तक देगी ‘लव एंड वॉर’
ये भी पढ़े : ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर का खूंखार अंदाज, खून से लथपथ हाथ ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें
ये भी पढ़े : आलिया का सबसे अलग अंदाज, ‘लव एंड वॉर’ से सामने आईं दो नई झलकियां













