इग्नाइट में सफायर का दबदबा, खेल और सांस्कृतिक स्पर्धाओं में बिखेरी चमक

1
69

लखनऊ। एरा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का छह दिवसीय वार्षिक उत्सव इग्नाइट-2026 गुरुवार को खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के रोमांचक मुकाबलों और रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ।

31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित उत्सव में एमबीबीएस के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों, सांस्कृतिक, साहित्यिक और रचनात्मक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में सफायर टीम का प्रदर्शन खास रहा। टीम ने खेलों के साथ सांस्कृतिक और साहित्यिक स्पर्धाओं में भी कई खिताब अपने नाम किए।

एरा मेडिकल कॉलेज के छह दिवसीय वार्षिक उत्सव का समापन

उत्सव के अंतिम दिन बालक एवं बालिका वर्ग की क्रिकेट, फुटबॉल और थ्रोबॉल प्रतियोगिताओं के मुकाबले हुए। प्रोफेसर एवं स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. राघवेंद्र सिंह की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया।

बालक और बालिका वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिताओं के फाइनल में सफायर ने फोनिक्स को हराकर दोनों खिताब अपने नाम किए। थ्रोबॉल के फाइनल में भी सफायर ने फोनिक्स को शिकस्त देकर जीत दर्ज की।

एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में मोनिस ने 100 और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर दोहरी सफलता हासिल की। 100 मीटर में आफिफ दूसरे और आकिफ तीसरे स्थान पर रहे,

जबकि 200 मीटर में शाजिल ने दूसरा और इमाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की रिले दौड़ में मोनिस, सरताज, अंकुर और सुहैल की टीम विजेता बनी। वहीं मिश्रित रिले में मोनिस, सरताज, ऋषिका और शिवानी की टीम ने स्वर्ण पदक जीता।

भाला फेंक के बालक वर्ग में सुहैल और बालिका वर्ग में शिवानी ने पहला स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में बालक वर्ग में मुख्तार और बालिका वर्ग में अनुष्का विजेता बनीं। जैवलिन थ्रो के बालक वर्ग में सुहैल ने 59 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता।

विद्यार्थियों ने खेल, कला और साहित्यिक प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

जाफर दूसरे और ऋतिक तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में शिवानी ने पहला स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में सरताज ने स्वर्ण पदक जीता। शॉटपुट में बालक वर्ग में सफायर के आसिम बॉस और बालिका वर्ग में शिवानी ने पहला स्थान हासिल किया।

अन्य खेलों में खो-खो के फाइनल में सफायर ने फोनिक्स को हराकर खिताब जीता। फुटसल में फोनिक्स ने सफायर को पराजित किया, जबकि वॉलीबॉल में अल्फा ने सफायर को शिकस्त दी।

क्रिकेट के एक अन्य मुकाबले में पीजी की टीम ने इवोक को हराया। बास्केटबॉल के बालक वर्ग का फाइनल अल्फा और सफायर के बीच खेला गया, हालांकि इस मुकाबले का परिणाम उपलब्ध नहीं हो सका।

सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भी सफायर आगे

तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव में विद्यार्थियों ने नृत्य, मेहंदी, स्केचिंग, वॉल पेंटिंग, फेस पेंटिंग, डिजिटल पेंटिंग, कैनवास पेंटिंग, कैरिकेचर, रंगोली, डिबेट, ट्रेजर हंट और फैशन शो सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई।

एकल नृत्य में सफायर की आकांक्षा प्रथम, उत्कर्ष द्वितीय और इवोक की शैली तृतीय स्थान पर रहीं। युगल नृत्य में सफायर की श्रीजया और हिबा की जोड़ी विजेता बनी।

नुक्कड़ नाटक में फोनिक्स ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि क्विज प्रतियोगिता में सफायर विजेता रही। डिजिटल पेंटिंग में फोनिक्स के आदित्य श्रीवास्तव ने बाजी मारी। ट्रेजर हंट में भी सफायर ने पहला स्थान प्राप्त किया।

मेहंदी और फेस पेंटिंग में सफायर ने पहले और दूसरे दोनों स्थानों पर कब्जा किया, जबकि कैनवास पेंटिंग में इन्विक्टस विजेता रही। कैरिकेचर में सफायर और फोनिक्स संयुक्त रूप से प्रथम रहीं। वॉल पेंटिंग और स्केचिंग में सफायर ने पहला स्थान हासिल किया। फैशन शो में भी सफायर विजेता बनी, जबकि फोनिक्स दूसरे स्थान पर रही।

ये भी पढ़ें : पहली पारी में बढ़त से उत्तर प्रदेश को मिले तीन अंक, बड़ौदा से मुकाबला ड्रॉ

ये भी पढ़ें : कैशलेस समाज और स्मार्टफोन के असर पर छात्रों ने रखे विचार

साहित्यिक एवं मंचीय प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने उत्साह दिखाया। एक्सटेम्पर में सफायर के अक्षत प्रथम रहे। हिंदी और अंग्रेजी कविता प्रतियोगिताओं में सफायर ने पहला स्थान हासिल किया।

थिएटर प्ले में फोनिक्स विजेता बनी, जबकि डिबेट प्रतियोगिता में सफायर ने बाजी मारी। समापन दिवस पर शायरी, गायन, पोएट्री और स्टैंडअप कॉमेडी की प्रस्तुतियां भी हुईं।

खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां सर्वांगीण विकास का माध्यम

उत्सव का उद्घाटन प्रधानाचार्य प्रोफेसर जमाल मसूद और प्रोफेसर एमएमए फरीदी ने किया था। इस अवसर पर डॉ. निरुपमा लाल, डॉ. एसपी जैसवार और डॉ. दिलशाद भी मौजूद रहे।

प्रोफेसर एमएमए फरीदी ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा के साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में विद्यार्थियों की भागीदारी उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। वहीं प्रोफेसर जमाल मसूद ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

उत्सव में सफायर, फोनिक्स, इवोक और इन्विक्टस सहित विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया। इग्नाइट-2026 ने विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा के साथ खेल, कला, साहित्य और सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here