सीबीएसई की राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप में हर्षवर्धन चमके

0
25

लखनऊ। एक्सीलिया स्कूल के छात्र हर्षवर्धन, मदुरै में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप में विजेता टीम का हिस्सा रहे, जिसने टूर्नामेंट में पहला स्थान हासिल किया।

एक्सीलिया स्कूल के छात्र की शानदार उपलब्धि

इस शानदार उपलब्धि के साथ ही हर्षवर्धन को उनके उत्कृष्ट क्षेत्ररक्षण कौशल के लिए ‘बेस्ट फील्डर ऑफ द टूर्नामेंट’ (अंडर-17 वर्ग) के विशेष सम्मान से भी नवाजा गया।

23 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक चली प्रतियोगिता के फाइनल में उनकी टीम ईस्ट जोन ने उत्तर जोन की टीम को हराकर राष्ट्रीय खिताब जीता। टीम के साथियों और कोच ने मैच के अंतिम चरणों में दबाव में टीम के संयम और समन्वय की सराहना की।

विद्यालय के निदेशक आशीष पाठक, प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा वर्मा व समस्त विद्यालय परिवार ने हर्षवर्धन को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हर्षवर्धन की यह उपलब्धि एक्सीलिया स्कूल के लिए गर्व का क्षण है।

उन्होंने कहा कि हर्षवर्धन की इस सफलता में कड़ी मेहनत, अनुशासन, खेल भावना और निरंतर अभ्यास की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here