प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना की जानकारी अब टोल फ्री नंबर पर

0
65

लखनऊ। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों को योजनाओं से जुड़ी जानकारी और शिकायतों के लिए अब कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से इसके लिए टोल फ्री कॉल सेंटर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक मिलेगी सुविधा, लाभार्थी दर्ज करा सकेंगे शिकायतें

लाभार्थी 1800-180-4042 पर कॉल कर योजनाओं की जानकारी लेने के साथ अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। आयुक्त ग्राम्य विकास कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, कॉल सेंटर दशम तल, जवाहर भवन स्थित कार्यालय में संचालित है।

यह सुविधा कार्यालय अवधि में सुबह 9:30 बजे से शाम छह बजे तक उपलब्ध रहेगी। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोग आवास योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और योजना के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं को विभाग तक पहुंचा सकेंगे।

आयुक्त ग्राम्य विकास के अनुसार, दोनों योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता बनाए रखने और पात्र लाभार्थियों तक समय से सहायता पहुंचाने के लिए सभी जिलों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

दर्ज होने वाली शिकायतों की तत्काल जांच कराने और किसी भी तरह की अनियमितता सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें : मजदूरी भुगतान में देरी और फर्जी हाजिरी पर प्रमुख सचिव सख्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here