ब्रजेश की 95 रन की विस्फोटक पारी से एलसीए की बड़ी जीत

0
64

लखनऊ। ब्रजेश की आक्रामक बल्लेबाजी और गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन की बदौलत एलसीए क्रिकेट एकेडमी ने प्रथम मोहम्मद नवाब मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार जीत दर्ज की। एलडीए स्टेडियम में खेले गए लीग मुकाबले में एलसीए ने आरएसजी जूनियर एकेडमी को 127 रन से शिकस्त दी।

प्रथम मोहम्मद नवाब मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एलसीए की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में पांच विकेट पर 216 रन बनाए। टीम की ओर से ब्रजेश ने महज 44 गेंदों पर आठ चौके और छह छक्के जड़ते हुए 95 रन की विस्फोटक पारी खेली। वह शतक से पांच रन दूर रह गए।

विपिन साहनी ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से नाबाद 52 रन बनाए। लबिब रजा ने 20 और मोहित सिंह ने 14 रन का योगदान दिया। नियाज हैदर सात रन बनाकर नाबाद रहे।

217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरएसजी जूनियर एकेडमी की टीम एलसीए के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई। पूरी टीम 22.3 ओवर में 89 रन पर सिमट गई। अयुष प्रियंम ने सर्वाधिक 42 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

ये भी पढ़ें : मनोज क्रिकेट अकादमी ने सेज सीनियर को 44 रन से दी शिकस्त

एलसीए की ओर से दीपक ने चार ओवर में आठ रन देकर दो विकेट हासिल किए। नियाज हैदर, कप्तान आयुष पटेल और अरुण जायसवाल ने भी दो-दो विकेट चटकाए।

मो. रेहान और अहसान को एक-एक सफलता मिली। शानदार बल्लेबाजी के लिए ब्रजेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायर ब्रजेश और हसन रजा रहे, जबकि बृजेश ने स्कोरर की भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here