आईटेल ने भारत में 15 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार किया

0
64

लखनऊ। किफायती कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड आईटेल ने भारत में अपने कारोबार के 10 साल पूरे होने के साथ 15 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार कर लिया है।

कंपनी ने इस उपलब्धि को भारतीय बाजार में उपभोक्ताओं के बढ़ते भरोसे का प्रतीक बताया है। वर्ष 2016 में भारत में कारोबार शुरू करने वाले आईटेल ने इस दौरान मोबाइल फोन से आगे बढ़कर कई कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स श्रेणियों में अपना विस्तार किया है।

देश में 10 साल का सफर पूरा

कंपनी के अनुसार, फीचर फोन और किफायती स्मार्टफोन बाजार में उसकी मजबूत उपस्थिति है। काउंटरपॉइंट रिसर्च के आंकड़ों का हवाला देते हुए आईटेल ने बताया कि कैलेंडर वर्ष 2026 में 34 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ वह देश का नंबर एक फीचर फोन ब्रांड है।

वहीं, 10 हजार रुपये से कम कीमत वाले मोबाइल फोन सेगमेंट में भी 36 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ कंपनी ने अपनी अग्रणी स्थिति का दावा किया है।

आईटेल का उत्पाद पोर्टफोलियो अब स्मार्टफोन और फीचर फोन तक सीमित नहीं है। कंपनी टीवी, होम अप्लायंसेज, स्पीकर, ऑडियो उत्पाद और एक्सेसरीज के क्षेत्र में भी कारोबार कर रही है। कंपनी का लक्ष्य महानगरों के साथ छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों तक किफायती तकनीक की पहुंच बढ़ाना है।

 फीचर फोन और 10 हजार रुपये से कम कीमत वाले फोन बाजार में मजबूत पकड़ का दावा

आईटेल इंडिया के सीईओ अरिजीत तलापात्रा ने कहा कि 15 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा केवल एक संख्या नहीं, बल्कि पिछले एक दशक में भारतीय परिवारों की ओर से कंपनी पर जताए गए भरोसे का प्रतीक है। कंपनी लगातार ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप भरोसेमंद और किफायती तकनीक उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन से लेकर टीवी और होम अप्लायंसेज तक कंपनी का विस्तार उन उत्पाद श्रेणियों में हुआ है, जो भारतीय परिवारों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी हैं। कंपनी का प्रयास नई और बेहतर तकनीक को आम लोगों के लिए सुलभ बनाना है।

ग्राहकों को बिक्री के बाद बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के लिए कंपनी ने देशभर में एक हजार से अधिक सर्विस सेंटर स्थापित किए हैं। इसके अलावा चुनिंदा मॉडल पर 100 दिनों तक मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट और काउंटर रिप्लेसमेंट की सुविधा भी दी जा रही है।

ये भी पढ़ें : वी ने पीडब्ल्यूसी इंडिया के साथ मिलकर लॉन्च की ‘वी इंटेलिजेंस’ पहल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here