लखनऊ। दिवाली पर घरों को रोशन करने वाली रोशनी की तरह जीवन में विश्वास भी नई उम्मीद और आगे बढ़ने का हौसला देता है। इसी संदेश के साथ इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (पूर्व में रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड) ने अपना विशेष त्योहारी कैंपेन ‘भरोसे की रोशनी’ लॉन्च किया है।
इस कैंपेन के माध्यम से कंपनी ने रिश्तों में विश्वास, मुश्किल समय में साथ और जीवन की अनिश्चितताओं के बीच सुरक्षा के महत्व को सामने रखा है। इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (आईआईएचएल) समूह का हिस्सा कंपनी का यह कैंपेन दिवाली के मूल भाव से जुड़ा है।
जीवन की अनिश्चितताओं के बीच विश्वास और सुरक्षा के महत्व को किया रेखांकित
इसमें त्योहार को केवल रोशनी, खुशियों और उत्सव तक सीमित न रखते हुए अपनों के साथ, मजबूत रिश्तों और उनके प्रति आभार जताने के अवसर के रूप में प्रस्तुत किया गया है। कैंपेन का संदेश है कि विश्वास ही रिश्तों की नींव है और मुश्किल परिस्थितियों में किसी का साथ होने का भरोसा जीवन को अधिक सहज बनाता है।
कैंपेन में घरों को रोशन करने वाली दीपावली की रोशनी की तुलना उस विश्वास से की गई है, जो जीवन की अनिश्चितताओं के बीच लोगों का मार्गदर्शन करता है।
इसी क्रम में बीमा को व्यक्तियों और परिवारों को भविष्य की चुनौतियों के लिए सुरक्षा का एहसास दिलाने वाले माध्यम के रूप में रेखांकित किया गया है। कंपनी का मानना है कि सुरक्षा का भरोसा लोगों को अधिक आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने में मदद करता है।
इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस के चीफ अंडरराइटिंग ऑफिसर अमिताभ गुप्ता ने कहा कि दिवाली उम्मीद, रिश्तों और नई शुरुआत का त्योहार है। जीवन में ऐसे लोगों का साथ होना महत्वपूर्ण है, जिन पर हर परिस्थिति में भरोसा किया जा सके।
‘भरोसे की रोशनी’ कैंपेन के जरिए कंपनी इसी भावना का उत्सव मनाना चाहती है। साथ ही जीवन की अनिश्चितताओं का सामना करने के लिए आत्मविश्वास के महत्व को भी रेखांकित करना चाहती है।
उन्होंने कहा कि कंपनी का ‘फॉरवर्ड टुगेदर’ ब्रांड दर्शन भी इसी सोच पर आधारित है। इसके तहत कंपनी जीवन के अलग-अलग पड़ावों और उपलब्धियों के दौरान अपने ग्राहकों के साथ खड़े रहने तथा उन्हें पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।
ये भी पढ़ें : बप्पा का आशीर्वाद और परिवार की सुरक्षा, गणेशोत्सव पर खास संदेश











