लखनऊ। शीशमहल क्रिकेट क्लब से एफिलिएटेड अंडर-19 1st लेट मोहम्मद नवाब मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में मनोज क्रिकेट अकादमी ने सेज क्रिकेट अकादमी सीनियर को 44 रन से हरा दिया।
अंडर-19 – 1st लेट मोहम्मद नवाब मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट
Affiliated By – शीशमहल क्रिकेट क्लब, लखनऊ
ऐशबाग स्टेडियम में खेले गए इस 30-30 ओवर के मुकाबले में मनोज क्रिकेट अकादमी के कप्तान हिमांशु कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
मनोज अकादमी – 160/10 (30 ओवर)
मनोज अकादमी ने 30 ओवर में 10 विकेट पर 160 रन बनाए।
टीम के लिए आयुष बिहार ने 30 रन (25 बॉल), वंश ने 29 रन (32 बॉल) और यश शर्मा ने 25 रन (25 बॉल) की उपयोगी पारियां खेलीं। अरहम जैद खान ने 18 रन का योगदान दिया। सेज सीनियर की तरफ से दिव्यांश तोमर और आलोक ने 2-2 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सलीम को भी 2 विकेट मिले।
सेज सीनियर – 116/10 (22.5 ओवर)
161 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेज सीनियर की टीम 22.5 ओवर में 116 रन पर ऑलआउट हो गई।
सेज के लिए सुरेंद्र सिंह ने सबसे ज्यादा 40 रन (47 बॉल), आयुष सिंह और दिव्यांश तोमर ने 26-26 रन बनाए।
मनोज अकादमी की तरफ से घातक गेंदबाजी हुई –
– आयुष गिहार – 4.5 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट
– हिमांशु कुमार – 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट
– विक्रम पांडेय और अरहम जैद खान को 1-1 विकेट
मैन ऑफ द मैच – आयुष गिहार को उनकी शानदार गेंदबाजी (4 विकेट) के लिए चुना गया।
इस जीत के साथ मनोज क्रिकेट अकादमी ने 2 महत्वपूर्ण अंक हासिल किए। मैच में अंपायर गिरजेश यादव और हसन रजा रहे, जबकि स्कोरर की भूमिका में गिरजेश यादव रहे।











