लखनऊ। एक्सीलिया स्कूल में रविवार को डांडिया रास उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। देर रात तक चले कार्यक्रम में बच्चों और बड़ों सभी ने जमकर धमाल मचाया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने कुछ विशेष प्रस्तुतियां भी दीं। जिसने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
डांडिया रास उत्सव में अभिभावकों, विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों एवं अतिथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों, गरबा-डांडिया, स्वादिष्ट व्यंजनों एवं मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया।
इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के चेयरमैन पुनीत पाठक, वाइस चेयरपर्सन मंजू पाठक, निदेशक आशीष पाठक, शालिनी पाठक एवं प्रधानाचार्या रेखा वर्मा आदि ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

प्रधानाचार्या ने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए उनके सहयोग और समर्पण की सराहना की। यह आयोजन भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों एवं सामाजिक सौहार्द का सुंदर उदाहरण रहा।












