लखनऊ की महिला बास्केटबॉल टीम के गठन की तैयारी, 4 नवंबर को होगा चयन ट्रायल

0
25

लखनऊ। लखनऊ जिला बास्केटबॉल संघ द्वारा आगामी 65वीं सीनियर राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप (महिला) के लिए लखनऊ जनपद की महिला खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा।

यह चैंपियनशिप बागपत जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में 17 से 21 नवंबर 2026. बड़ौत, बागपत में आयोजित होगी।

चयन ट्रायल 4 नवंबर 2026 (बुधवार) को सायं 4:00 बजे ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज, लखनऊ में होगा। लखनऊ जनपद की इच्छुक एवं पात्र महिला खिलाड़ी निर्धारित समय पर अपनी खेल सामग्री एवं मूल आधार कार्ड के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here