आरएसजी जूनियर एकेडमी की 70 रन से शानदार जीत, वेदांत कपूर मैन ऑफ द मैच

0
22

लखनऊ। एनईआर ऐशबाग स्टेडियम में खेले गए प्रथम लेट मोहम्मद नवाब मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में आरएसजी जूनियर एकेडमी ने मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब को 70 रन से हरा दिया।

प्रथम U 19 लेट मोहम्मद नवाब मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट – लखनऊ

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरएसजी जूनियर एकेडमी ने 35 ओवर में 7 विकेट पर 215 रन बनाए। टीम की ओर से आयुष प्रियम ने सबसे ज्यादा 37 रन, कप्तान यशार्थ दीप मिश्रा ने 29 रन (3 चौके, 2 छक्के) और अनुव पिनोई ने 22 रन बनाए।

216 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैनचेस्टर क्लब की टीम 26.4 ओवर में 145 रन पर ऑलआउट हो गई। मैनचेस्टर के लिए शशांक दुबे ने 22 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 41 रन की शानदार पारी खेली, जबकि अर्पित सैनी ने 27 रन बनाए।

आरएसजी जूनियर की जीत के हीरो रहे वेदांत कपूर, जिन्होंने 4.4 ओवर में मात्र 17 रन देकर 4 विकेट झटके। जिगर गौर ने 24 रन देकर 3 विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी के लिए वेदांत कपूर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर –

आरएसजी जूनियर एकेडमी: 215/7 (35 ओवर) – आयुष प्रियम 37, यशार्थ मिश्रा 29
मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब: 145/10 (26.4 ओवर) – शशांक दुबे 41, वेदांत कपूर 4/17, जिगर गौर 3/24

परिणाम: आरएसजी जूनियर एकेडमी 70 रन से विजयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here