लक्ष्मण के बाद अब सीता की झलक आई सामने, रामायण के नए प्रोमो ने बढ़ाया रोमांच

0
51
साभार : गूगल

दिवाली से ठीक पहले रिलीज होने वाली रामायण को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वहीं मेकर्स भी इस एक्साइटमेंट को कायम रखने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं।

लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे का नया लुक पोस्टर रिलीज करने के बाद अब मेकर्स ने सीता मां के रूप में साई पल्लवी का प्रोमो रिलीज किया है।

मेकर्स ने प्रोमो के साथ लिखा, ‘धरती की पुत्री, मिथिला की राजुकमारी, प्यार से बंधी और धर्म से प्रेरित। सीता के रूप में साई पल्लवी, प्रोमो आ गया है। 5 नवंबर से दुनिया भर के सिनेमाघरों में, सभी प्रीमियम फॉर्मेट्स में रामायण का अनुभव लें’।

इस प्रोमो में साई पल्लवी को माता सीता के अलग-अलग रूपों में देखा जा सकता है। शादी के पहले, शादी के बाद और वनवास के दिनों की झलक में साई पल्लवी के चेहरे पर सीता मां की सादगी साफ झलकती है।

फैंस ने साई पल्लवी के लुक और उनकी सादगी की खूब सराहना की। एक ने लिखा, ‘साई पल्लवी को सीता मां के अवतार में देखने के लिए काफी उत्सुक हूं’। एक अन्य ने कमेंट किया, ‘परफेक्ट सीता’। एक ने लिखा, ‘द यूनिवर्सल प्रिंसेस’।

नमित मल्होत्रा निर्मित रामायण दो भागों में रिलीज होगी। फिल्म में राम के किरदार में रणबीर कपूर, रावण के किरदार में यश, सीता के किरदार में साई पल्लवी, हनुमान के रूप में सनी देओल सहित कई अन्य स्टार्स भी नजर आएंगे।

ये भी पढ़े : ‘रामायण’ में राम की ढाल बनेंगे रवि दुबे, लक्ष्मण के रूप में दिखा दमदार अवतार

ये भी पढ़े : रामायण में यश का रावण अवतार, नए पोस्टर में दिखा लंकापति का शाही अंदाज

ये भी पढ़े : ‘रामायण’ में रकुल प्रीत का नया अवतार, शूर्पणखा के शाही लुक ने खींचा ध्यान

ये भी पढ़े : रामायण का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज, राम-रावण के भव्य अवतार ने खींचा ध्यान

ये भी पढ़े : ‘रामायण’ के नए पोस्टर में जटायु का प्रभावशाली रूप, जानें कौन देंगे आवाज

ये भी पढ़े : ‘रामायण’ के नए पोस्टर ने बढ़ाया उत्साह, पहले भाग की रिलीज डेट का ऐलान

ये भी पढ़े : नए पोस्टर्स में ‘रामायण’ का भव्य संसार, यश के रावण अवतार ने लूटी महफिल

ये भी पढ़े : जिसने एक पीढ़ी को ‘राम’ दिखाए, अब वही अरुण गोविल बनेंगे ‘दशरथ’

ये भी पढ़े : कैकेयी की दृढ़ता व मंथरा की कुटिलता, ‘रामायण’ से सामने आए दो नए पोस्टर

ये भी पढ़े : पिता वचन से बंधा, पुत्र कर्तव्य से… ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स ने छुआ दिल

ये भी पढ़े : ‘रामायण: पार्ट 1’ के ट्रेलर में वनवास से सीता हरण तक की दिखी भव्य झलक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here